Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना के युवक की अमेरिका में मौत:स्टोर पर काम कर रहा था, हार्ट अटैक आया; 15 दिन पहले पिता से बोला था-परिवार की चिंता होती

    4 hours ago

    2

    0

    पंजाब के लुधियाना स्थित खन्ना के युवक की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। युवक इंडियाना शहर के एक स्टोर पर काम कर रहा था, तभी उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया। युवक दो साल पहले पंजाब से कनाडा और वहां से अमेरिका गया था। मौत की सूचना के बाद परिवार के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के पिता ने बताया कि 15 दिन पहले उनकी बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उस समय वह बिल्कुल ठीक था और परिवार की चिंता कर रहा था। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद उन्हें बेटे की मौत की खबर सुननी पड़ेगी। बेहतर भविष्य तलाशने विदेश गया था युवक मृतक की पहचान खन्ना के गांव घणगस निवासी 29 वर्षीय महक सिंह के रूप में हुई। महक बेहतर भविष्य की तलाश में 1 अप्रैल 2024 को कनाडा गया और बाद में अमेरिका चला गया। अमेरिका के इंडियाना में वह एक स्टोर पर काम कर रहा था। स्टोर में काम करते हुए ही 22 अप्रैल की सुबह उसे हार्ट अटैक आया। परिजनों को अब उसकी मौत की सूचना मिली। बुआ बोली- ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की बात कर रहा था महक की बुआ सुखविंदर कौर ने रोते हुए बताया कि 21 अप्रैल को भी उससे बातचीत हुई थी। वह सामान्य तरीके से बात कर रहा था और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तैयारी के बारे में चर्चा कर रहा था। किसी को भी यह एहसास नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की अपील अब महक की मौत के बाद परिवार के सामने उसके शव को भारत लाने की चुनौती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे शव को वापस लाने का खर्च उठा नहीं कर पा रहे हैं। परिवार चाहता है कि महक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में हो। परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मदद की अपील की है। विधायक बोले- शव लाने के लिए सीएम से मदद मांगेंगे पायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि वे सीएम भगवंत मान के माध्यम से केंद्र सरकार से बात कर महक का शव भारत लाने में पूरी मदद करेंगे। इस समय गांव घणगस का माहौल बेहद गमगीन है। हर आंख नम है और परिवार अपने लाडले की अंतिम झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज मनजीत सिंह मदनीपुर ने भी परिवार के साथ दुख सांझा किया और सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए तथा महक के शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम-महिला और कैश स्कीम के बावजूद ममता बनर्जी कहां चूक गईं?
    Next Article
    KMC भाषा विश्वविद्यालय बैग जमा करने के नाम पर वसूली:छात्रों का आरोप—20 रुपये वसूले, हंगामा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment