Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना- कपड़ा कारोबारी ने की बहू से रेप की कोशिश:पीड़िता बोली- गलत तरीके से छुआ, सास कहने लगी- ससुर-देवर से संबंध बना, तभी घर में टिकेगी

    17 hours ago

    1

    0

    लुधियाना के पॉश इलाके साउथ सिटी में रेप की कोशिश का एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है। इलाके में रहने वाले एक कपड़ा कारोबारी के घर ब्याही महिला ने कारोबारी ससुर और देवर पर रेप की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसके पति के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध हैं। इस पर ससुर का कहना था कि यह नॉर्मल बात है। इसके बाद ससुर ने उसे गलत तरीके से छुआ। वहीं, सास ने देवर और ससुर के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। कहती थी कि घर में तभी टिकने देगी। विरोध करने पर लेडी बाउंसर से पिटाई भी करवाई। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत 19 जुलाई को पुलिस को दी। इसके बाद 20 जुलाई को पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। हालांकि, तब से इस मामले को पुलिस ने दबाए रखा। शनिवार को इसकी FIR सामने आई है। पीड़िता ने FIR में ये बातें लिखवाईं… पुलिस ने 5 लोगों पर दर्ज की FIR इस हाई-प्रोफाइल और संगीन मामले में लुधियाना के सराभा नगर थाने की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस ने ससुर, सास, पति, देवर और देवरानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 85, 75, 115(2), 126(2), 351(3), और 61(2) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब की लेडी इंस्पेक्टर बोली- SI ने मेरा रेप किया:न्यूड वीडियो भी बनाया, पिस्टल तानी; 3 बार अबॉर्शन, ब्लैकमेल कर तलाक भी कराया सब इंस्पेक्टर ने होटल में बुलाकर मेरे साथ रेप किया, फिर न्यूड वीडियो व फोटो खींची। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया और प्रेग्नेंट होने पर तीन बार अबॉर्शन कराया। यह आरोप लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर (SI) साहिबमीत सिंह पर लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मेंद्र का इस्तीफा-दीपके घुटनों पर बैठे, स्टेज पर हाथ पटका:समर्थक ऑटो में बैठकर नाचे, बैरिकेडिंग की गाड़ी बनाई; जश्न की 15 PHOTOS
    Next Article
    ये हम हैं, ये इस्तीफा है:ये हमारी पार्टी हो रही है; जंतर-मंतर पर जश्न के बीच PAK मीम वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment