Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना में 2 बच्चों को लेकर मां नहर में कूदी:5 साल की बेटी की मौत, महिला और 3 साल के बेटे की हालत गंभीर

    14 hours ago

    1

    0

    लुधियाना में मंगलवार को महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। तीनों को डूबता देखकर लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और नहर से बाहर निकाला। लोगों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां पर 5 साल की बेटी अनन्या की मौत हो गई, जबकि महिला अनमोल और उसका 3 साल का बेटा अवी गंभीर हालत में भर्ती हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। महिला पति से विवाद के बाद 9 महीने से मायके में रही है। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और कमाई का सारा पैसा नशे में उड़ा देता है। ससुराल वालों से शिकायत करने पर भी उसे कोई मदद नहीं मिली। 6 साल पहले हुई थी शादी अनमोल ने बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। पति नशे का आदी है। शादी करवाने वाले बिचौलिए ने यह बात उनसे छुपाई थी और धोखे से शादी करवा दी थी। जब वह पति के नशे और मारपीट की शिकायत ससुराल वालों से करती तो वे उल्टा उसी को चुप रहने के लिए कहते और पति का बचाव करते थे। 9 महीने से मायके में रह रही उसने बताया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वह पिछले 9 महीने से अपने मायके में रह रही है। ससुराल वाले बच्चों के पालन-पोषण के लिए कोई भी आर्थिक मदद (खर्चा-पानी) नहीं देते हैं। शादी के समय उसे घर की रजिस्ट्री दिखाई गई थी, लेकिन अब ससुराल वाले कहते हैं कि उस घर में उसका कोई हिस्सा नहीं है। उनका कहना है कि न तो तलाक देंगे न जीने देंगे और न मरने देंगे। पति नशे में उड़ा देता सारा पैसा अनमोल ने बताया कि कोठियों में खाना बनाने और झाड़ू-पोछे का काम करके अपना गुजारा करती है। पति ऑटो चलाता है, लेकिन सारा पैसा नशे में उड़ा देता है। मंगलवार दोपहर को उसके देवर (संजीव) ने उसे रोका और उसके चरित्र पर झूठे लांछन लगाए। उसने कहा कि वह गलत काम धंधे करती है। डिप्रेशन में 2 बच्चों संग नहर में कूदी अनमोल ने बताया कि जब पति को बुलाकर शिकायत की, तो पति ने भी अपने भाई का ही पक्ष लिया और उसकी बात नहीं मानी। इस पूरी स्थिति और डिप्रेशन से टूटकर वह अपने दो बच्चों के साथ नहर के पास गई। उसने एक बच्चे को गोद में लिया, दूसरे का हाथ पकड़ा और नहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और 112 नंबर पर कॉल करके अस्पताल पहुंचाया। महिला बोली- मुझे हक दिलाया जाए उनका मामला दुगरी थाने में चल रहा है, लेकिन अनमोल का कहना है कि पुलिस थोड़ी कार्रवाई करके मामले को बंद कर देती है, कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अनमोल की मांग है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए और उसके बच्चों के भविष्य और पालन-पोषण के लिए उसे उसका हक दिलाया जाएस, क्योंकि वह अकेले बच्चों को पालने में असमर्थ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:3 दिन में दोबारा बिजली बिल आएंगे; दादा की ढोल-नगाड़ों के साथ अंतिम विदाई; गोल्डी बराड़ बोला-लॉरेंस को मार दूंगा
    Next Article
    अब निजी कंपनियां भी देसी घातक मिसाइलें बना सकेंगी:DRDO रक्षा तकनीक ट्रांसफर करेगा; सेना को समय पर मिलेगी ज्यादा हथियारों की सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment