Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:जूते पालिश करवाने जाते समय ट्रक ने कुचला, यूपी जाने की तैयारी कर रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    लुधियाना में सड़क हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा जंडियाली चौक, चंडीगढ़ रोड स्थित एक किराना दुकान के बाहर हुआ। मृतक दविंदर प्रसाद जूते पालिश करवाने जा रहे थे।दविंदर होली पर यू.पी जाने वाला था। गांव जाने को लेकर ही वह तैयारियां कर रहा था। सिर पर अधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के बेटे उतम ने बताया कि उसके पिता की आयु करीब 60 वर्ष थी। वह किराने की दुकान के पास ही जूता पालिश करवाने जा रहे थे। वह जंडियाली चौक पर खड़े थे। इसी दौरान लुधियाना साइड से आ रहे ट्रक (PB-10-LA-8435) के ड्राइवर गुरचरण सिंह ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। उनके पिता करीब 18 साल से लुधियाना में रहते रहे है। होली के कारण अब गांव जाने की वह तैयारियां कर रहे थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे में दविंदर प्रसाद को गंभीर चोटें आईं थी। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर ट्रक ड्राइवर गुरचरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में युवक से लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार:चेन और नगदी लूटी थी, वारदात के बाद हाइवे पर छोड़कर भाग गए थे
    Next Article
    बलिया आप पार्टी की बैठक:प्रवक्ता बोले- सच और संविधान की ताकत किसी भी साजिश से बड़ी”, सरकार की आलोचना को बताया तानाशाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment