Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU- गंगा हॉस्टल में एक और छात्रा की तबीयत बिगड़ी:कुलपति न्यू कैंपस पहुंचे, नाराज छात्राओं से बोले- प्रोवोस्ट के खिलाफ एक्शन लेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस के गंगा हॉस्टल में मेस का खाना खाने से गुरुवार सुबह एक और छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर कुलपति और प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य मौके पर पहुंचे। बीमार छात्रा को मेडिकल हेल्प उपलब्ध कराने के बाद कुलपति ने प्रदर्शन कर रही छात्राओं से मुलाकात कर समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं प्रोवोस्ट को हटाने की मांग पर अड़ी रहीं। छात्रा मेघना शाह ने बताया- आज वीसी आए थे। हम लोगों से मुलाकात की। उनके कहने पर हम सभी ने मेस में लगा ताला खुलवा दिया है। हमें भरोसा दिया है कि वह एक्शन लेंगे। हमें उम्मीद है कि वह प्रोवोस्ट को बदल देंगे। प्रोवोस्ट ने कल बहुत लापरवाही की है। तीन छात्राएं बीमार थीं। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी पर उनकी तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया। साथ ही हम लोगों पर चुप रहने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। चुप रहने का बनाया जा रहा दबाव मेघना ने कहा- अगर 200 छात्राएं कह रही हैं कि हमें ये प्रोवोस्ट नहीं चाहिए, तो कम से कम हमारी बात तो सुननी चाहिए। हम शिकायत कर रहे हैं। इसलिए भी हमें टारगेट किया जा रहा है। दोबारा हॉस्टल एलॉटमेंट न करने की बात कही जा रही है। इसके अलावा एकेडमिक भी बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। हमारे खिलाफ डेरोगेटरी रिमार्क्स भी पास किए जा रहे हैं। पेरेंट्स से बताया जा रहा है कि आपकी लड़की लड़कों के साथ घूमती है। हमारे करैक्टर के ऊपर सवाल उठाया जा रहा है। इससे पहले गंगा हॉस्टल में बुधवार दोपहर को मेस का खाना खाने के बाद लॉ थर्ड ईयर छात्रा को उल्टियां हुईं। इसके बाद वह बेहोश हो गई। देर रात को एक और छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी। इससे नाराज साथी छात्राओं ने देर शाम हॉस्टल में जमकर हंगामा किया था। छात्राएं बोलीं- जब तक मेस संचालक के खिलाफ एक्शन नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए… दाल में कीड़े, स्वाद भी ठीक नहीं लॉ फैकल्टी की फाइनल ईयर स्टूडेंट मेघना शाह ने बुधवार दोपहर में मेस का खाना खाया। कुछ ही देर में उन्हें तेज उल्टियां शुरू हो गईं। वह बेहोश हो गईं। साथी छात्राओं ने उन्हें संभाला। मेघना का कहना है कि दाल में कीड़े थे। खाने का स्वाद भी ठीक नहीं था। इसका वीडियो भी बनाया। खाना खाने के बाद मेघना की तबीयत बिगड़ गई। नहीं मिली मेडिकल हेल्प छात्राओं ने वार्डन जहान्वी और हॉस्टल की प्रोवोस्ट नीतम सिंह को सूचना दी, लेकिन समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो सका। छात्राओं का कहना है कि मेस की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, पर सुधार नहीं हुआ। छात्राओं ने सुरक्षित माहौल, स्वच्छ भोजन और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है। विरोध में धरना देने पर मिली धमकी गंगा हॉस्टल के मेस में परोसे गए दूषित भोजन को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। देर रात एक और छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मेस का खाना खाने के बाद कई छात्राओं ने पेट दर्द, उल्टी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें की हैं। इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने आरोप लगाया है कि दूषित भोजन के खिलाफ धरने पर बैठने के दौरान हॉस्टल की प्रोवोस्ट नीतम सिंह ने उन्हें धमकाया। छात्राओं का कहना है कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेने के बजाय दबाव बनाया जा रहा है। घटना के बाद हॉस्टल में आक्रोश का माहौल है। छात्रा की कंडीशन स्टेबल, फिलहाल खतरे से बाहर लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव ने बताया- पीड़ित छात्रा को डॉक्टर से कंसल्ट कराया गया था। उसे मेडिकल फैसिलिटी भी उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल छात्रा की कंडीशन स्टेबल है। उसे सिर्फ एंजाइटी की शिकायत है। मेस के खाने की क्वालिटी को लेकर जांच कराई जाएगी। किसी भी सूरत में स्टूडेंट्स की सेहत से समझौता नहीं किया जाएगा। …………………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर को हाथ में लगी चोट: न्यू कैंपस में गेट बंद करते समय छात्रों से धक्का-मुक्की, अंदर आने से रोका लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रॉक्टर का हाथ गेट में दब गया। जिससे उनके हाथ में चोट आ गई। फीस पर फाइन को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच अचानक से हुए इस घटनाक्रम से अफरा तफरी का माहौल हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुखी मंत्रीजी बेटी के लिए राजनीति छोड़ेंगे?:अखिलेश का समोसा बना प्रसाद, मिनी 'मायावती' का ब्राह्मणों को थैंक्यू
    Next Article
    युवक का जंगल में फंदे से लटकता मिला शव:एक दिन से लापता था, परिजन कर रहे थे तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment