Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक का जंगल में फंदे से लटकता मिला शव:एक दिन से लापता था, परिजन कर रहे थे तलाश

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक 30 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकल्लीपुर गांव की है। गुरुवार को गांव के लोगों ने नीरज उर्फ रिंकू (30) का शव गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका देखा। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। शाह पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार, मृतक नीरज बुधवार शाम से लापता था और गुरुवार को उसका शव मिला।युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि चकल्लीपुर गांव में युवक का शव फांसी के फंदे पर मिलने की सूचना पर फोरेंसिक टीम और चौकी प्रभारी शाह को मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU- गंगा हॉस्टल में एक और छात्रा की तबीयत बिगड़ी:कुलपति न्यू कैंपस पहुंचे, नाराज छात्राओं से बोले- प्रोवोस्ट के खिलाफ एक्शन लेंगे
    Next Article
    अवैध प्लाटिंग पर चला GDA का बुलडोजर:11.5 एकड़ जमीन मुक्त कराई गई; नहीं दिखा सके तलपट मानचित्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment