Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU- न्यू कैंपस के महिला छात्रावासों की प्रो‌वोस्ट हटाई गई:कुलपति की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं की तबीयत खराब होने के प्रकरण में एक्शन

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में छात्राओं को खराब खाना परोसे जाने से बिगड़ी तबीयत के मामले में कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। कुलपति ने न्यू कैंपस के सभी महिला छात्रावासों की प्रोवोस्ट, असिस्टेंट प्रोवोस्ट के साथ ही एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट को भी उनके पद से हटा दिया। एक दिन पहले कुलपति ने गुरुवार को गंगा छात्रावास का औचक निरीक्षण कर लगातार तीन घंटे तक छात्राओं से संवाद किया था। जिसमें छात्राओं ने प्रोवोस्ट, असिस्टेंट प्रोवोस्ट की कार्यशैली के प्रति जमकर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद शुक्रवार को कुलपति के अनुमोदन के बाद कुलसचिव ने न्यू कैंपस स्थित तीनों महिला छात्रावास गंगा, लावण्या व डॉ. बीआर अंबेडकर महिला छात्रावास की प्रोवोस्ट व असिस्टेंट प्रोवोस्ट की नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें अतिरिक्त मुख्य अभिरक्षक नवीन परिसर व लावण्या छात्रावास की प्रोवोस्ट डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, लावण्या की असिस्टेंट प्रोवोस्ट डॉ. रितु सिंह, गंगा छात्रावास की प्रोवोस्ट डॉ. नीतम सिंह, असिस्टेंट प्रोवोस्ट डॉ. प्रनति श्रीवास्तव, बीआर अंबेडकर छात्रावास की प्रोवोस्ट डॉ. अर्चना सिंह, असिस्टेंट प्रोवोस्ट ई. निधि श्रीवास्तव का नाम शामिल है। सभी पदों पर नई नियुक्ति विधि संकाय के शिक्षकों की गई है। जबकि इससे पूर्व आईएमएस, फार्मेसी संस्थान, टूरिज्म स्टडीज के संविदा शिक्षकों को भी छात्रावास के प्रमुख पदों पर तैनाती प्रदान की गई थी। डॉ.कालिंद्री बनीं एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट LU प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ.कालिंद्री को एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट गर्ल्स व गंगा छात्रावास की प्रोवोस्ट नियुक्त किया गया है। गंगा की असिस्टेंट प्रोवोस्ट के तौर पर डॉ.निहारिका को तैनाती दी गई है। इसी तरह डॉ.अंबेडकर हॉल की प्रोवोस्ट डॉ. रिचा सक्सेना और असिस्टेंट प्रोवोस्ट डॉ. श्वेता श्रीवास्तव को बनाया गया है। वहीं, लावण्या हॉल की प्रोवोस्ट डॉ.मृणालिनी सिंह और असिस्टेंट प्रोवोस्ट डॉ.शशि प्रभा जोशी को नियुक्ति मिली है। कुलसचिव डॉ.भावना मिश्रा का कहना है कि यह सभी अग्रिम आदेशों तक पद पर बनी रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के बच्चे को 5 कुत्तों ने नोचकर मार डाला:पूरे शरीर को काटा; पिता ने बचाया; जालंधर में मां के साथ खेत गया था
    Next Article
    सपा नेता मोईद खान 19 महीने बाद जेल से रिहा:अयोध्या में बोले- योगी संत हैं, विधायक ने गुमराह किया; गैंगरेप में दोषमुक्त हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment