Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के बच्चे को 5 कुत्तों ने नोचकर मार डाला:पूरे शरीर को काटा; पिता ने बचाया; जालंधर में मां के साथ खेत गया था

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी के बहराइच के रहने वाले 6 साल के बच्चे को 5 कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। घटना पंजाब के जालंधर में हुई। बच्चा अपनी मां के साथ खेत पर पिता को खाना देने गया था। जहां बच्चा शौच के लिए खेत में चला गया। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने उसके सिर पर सबसे ज्यादा नोचा, इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी काट लिया। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता भागे और बेटे को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद वे तुरंत ही बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्चा इतवारी सुल्तानपुर लोधी के गिला गाखला में मां-बाप के साथ रहता था। परिवार मूलरूप से यूपी के बहराइच जिले का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बच्चे की मौत से पहले की PHOTOS… मां के साथ पिता को खाना देने गया था बेटा मृतक बच्चे के पिता मुनेजर ने बताया कि वह खेतों में आलू की बुआई कर रहे थे। दोपहर में पत्नी के साथ बेटा खाना देने के लिए आया था। जिसके बाद बेटे ने शौच जाने के लिए कहा और और वह खेत में चला गया, वहां पर बेटे पर 5 से 6 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने उसके शरीर के हर अंग पर काटा, बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर भागे और बेटे को कुत्तों के चंगुल से बचाया। बच्चा खून से लथपथ था और बेहोश हो गया था। गंभीर हालत में बेटे को तुरंत इलाज के लिए जालंधर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। परिवार का इकलौता बेटा था बच्चा बच्चे के चाचा ने बताया कि हम लोग खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान हम खाना खाने के लिए चले गए और बच्चा शौच के लिए खेत में चला गया। जहां उसे कुत्तों ने घेर लिया और नोच दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुन उसे कुत्तों से छुड़वाया और सुल्तानपुर लोधी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चा माता-पिता की इकलौती संतान था। ************* ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया:टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए; थोड़ी देर में अंतिम यात्रा श्मशान पहुंचेगी क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल
    Next Article
    LU- न्यू कैंपस के महिला छात्रावासों की प्रो‌वोस्ट हटाई गई:कुलपति की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं की तबीयत खराब होने के प्रकरण में एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment