Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लव जिहाद के विरोध में हिन्दू महापंचायत:मेरठ में हिन्दूवादी नेता हाउस अरेस्ट; लड़की बोली-अपनी मर्जी से शादी कर रही

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बैंककर्मी आकांक्षा और शावेज की शादी के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। दोनों की आज शादी होनी है, लेकिन हिंदू संगठनों ने इसे लव जिहाद करार देते हुए विरोध में महापंचायत बुलाई है। महापंचायत की घोषणा को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। गाजियाबाद में हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी के महापंचायत में शामिल होने के ऐलान के बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि यह पंचायत हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा और उन्हें ‘लव जिहाद’ में फंसने से रोकने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उधर, युवती के चाचा ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए धर्मांतरण और संपत्ति हड़पने की साजिश की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं युवती का कहना है कि वह साहिल से ही शादी करेगी और चाचा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी। पहले पढ़िए बैंककर्मी युवती ने क्या कहा... युवती बोली- मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही बैंक कर्मी आकांक्षा ने कहा- मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं। मैं सनातनी नहीं, अंबेडकरवादी हूं। बौद्ध धर्म मानती हूं। ये शादी बौद्ध रीति रिवाज से होगी। परिवार शुरू से लड़के को जानता है। साहिल नाम उनकी मां ने निकनेम के तौर पर दिया था। कुछ संगठन बैंक्वेट हॉल पर बुकिंग रद्द करने का दबाव बना रहा है। उन्हें रास्ते में रोका जा रहा है और बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। हम पूरे परिवार को 6 साल से जान रहे आकांक्षा की मां लता गौतम ने कहा- हम लड़के के पूरे परिवार को जानते हैं। लड़के को 6 साल से जानती हूं। उसका नाम शावेज हैं। मैंने उसे निकनेम साहिल दिया था। जिसे शादी के कार्ड पर छपवाया गया। सभी रिश्तेदार शादी में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा युवती के चाचा प्रेमचंद ने पुलिस और डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भतीजी को फुसलाकर धर्मांतरण के जाल में फंसाया गया है ताकि संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। उनकी तहरीर पर गंगानगर थाना में देर रात धर्मांतरण का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों और शादी के कार्ड्स में अलग-अलग नामों की गहराई से पड़ताल कर रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें दामाद बोला-सास से प्यार करना सबसे बड़ी गलती; 9 महीने में ही जीजा के साथ भाग गई, काश...बेटी से शादी करता अलीगढ़ में सास के साथ भागने वाला दामाद अब पछता रहा है। उसका कहना है कि सास से प्यार करके हमने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी। 9 महीने में ही उसका अपने जीजा के साथ अफेयर हो गया। वह छिप-छिपकर उससे बातें करने लगी, फिर भाग गई। काश… बेटी के साथ शादी कर लेता, तो सुखी रहता। अब मुझे पुलिस ही इंसाफ दिलाएगी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस छोड़ने वाले नसीमुद्दीन सपा में होंगे शामिल:बसपा से राजनीति की शुरूआत की, कांग्रेस में 8 साल रहे
    Next Article
    गंदे पानी से बिगड़ी जलपरियों की तबीयत, VIDEO:अलीगढ़ में बोलीं- पैसा नहीं मिला, अब कैसे रहें; आयोजकों ने बाउंसरों को टैंक में उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment