Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लव मैरिज के 7 महीने बाद विवाहिता की मौत:UP की रहने वाली, मुंह से निकले झाग; पानीपत पुलिस को फंदा लगाने की सूचना

    5 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के पानीपत जिले के थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुटानी रोड पर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना दी गई थी कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव के गले पर फंदे का कोई निशान नहीं मिला, जबकि मुंह से झाग निकल रहा था। इस रहस्यमयी मौत के बाद घर में ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां मृतका के पति और ससुर ने इस मौत का जिम्मेदार सास को ठहराते हुए उससे झगड़ा शुरू कर दिया। पति और ससुर काम पर गए थे थाना किला पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कुटानी रोड स्थित एक मकान में विवाहिता ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस को मृतका की सास मिली। सास ने पुलिस को बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहू साइना मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कैराना की रहने वाली थी। उसके बेटे साहिल ने करीब 7 महीने पहले ही साइना से प्रेम विवाह किया था। सास का दावा है कि शुक्रवार शाम को उसका बेटा साहिल और पति दोनों काम पर गए हुए थे। वह खुद घर के कामकाज में व्यस्त थी, इसी दौरान बहू साइना ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मुंह से निकले झाग, गले पर नहीं निशान पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर शव का बारीकी से निरीक्षण किया, तो कहानी में बड़ा मोड़ आ गया। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में मृतका साइना के गले पर फंदे का किसी भी तरह का कोई निशान या स्क्रैच नहीं पाया गया। इसके उलट, शव के मुंह से संदिग्ध रूप से झाग निकल रहे थे, जिससे मामला आत्महत्या के बजाय जहर खाने या गला घोंटने जैसे संदिग्ध हालातों की तरफ इशारा कर रहा है। घर पहुंचते ही मां से भिड़ गए बेटा-पति वारदात की भनक लगते ही जब मृतका का पति साहिल और उसका पिता (ससुर) काम से भागते हुए घर पहुंचे, तो घर का माहौल और बिगड़ गया। दोनों ने आते ही अपनी ही सास को आड़े हाथों ले लिया और उससे बुरी तरह झगड़ने लगे। पति और ससुर ने सरेआम चीखते हुए साइना की मौत का सीधा जिम्मेदार सास को ही ठहराना शुरू कर दिया, जिससे पारिवारिक कलह और प्रताड़ना की बात भी सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा थाना किला पुलिस ने फॉरेंसिक और सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाकर मौके से सभी जरूरी भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका पंचनामा भरकर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को मृतका के शव का डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि साइना की मौत जहर खाने से हुई है, दम घुटने से या फिर इसके पीछे कोई और खौफनाक साजिश है। पुलिस ने मृतका के कैराना स्थित मायके पक्ष के लोगों को भी सूचित कर दिया है और उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में पानी भरे बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत:खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंचा, संतुलन बिगड़ने पर बाल्टी में गिरा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में IITian बाबा की जमानत याचिका खारिज, दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर युवतियों का शोषण करता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment