Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लव मैरिज करने पहुंचा, लड़की के भाई ने पीटा:कानपुर में पहले मंदिर में 7 फेरे लिए, फिर रजिस्ट्रेशन कराने गया; 3 साल से अफेयर

    13 hours ago

    1

    0

    प्रेमिका से गुपचुप तरीके से लव मैरिज करने पहुंचे लड़के को रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर लड़की के परिजनों ने पीट दिया। मारपीट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवती के मां और भाई लड़के की कॉलर पकड़ कर उसे एक के बाद एक थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हंगामा होते देख वकीलों ने बीच–बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहां दोनों ने समझौता कर लिया। आर्य समाज मंदिर से की थी शादी कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि फेथफुलगंज थानाक्षेत्र निवासी युवक का इलाके की ही युवती से करीब 3 सालों से लव अफेयर चल रहा था। प्रेमी–प्रेमिका एक ही बिरादरी के हैं, लेकिन परिजन दोनों की शादी को लेकर राजी नही थे। जिस पर बीते गुरुवार को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शुक्रवार को दोनों मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस कार्यालय में शादी को रजिस्ट्रड कराने के लिए पहुंचे थे, जिसकी भनक युवती को परिजनों को लग गई। आनन–फानन में युवती की मां–भाई समेत अन्य परिजन रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे और दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। घटना से जुड़ा 36 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शादी को राजी हुए परिजन जिसमें युवती का भाई रजिस्ट्रार ऑफिस के गेट पर दूल्हे को एक के बाद एक थप्पड़ मारते हुए कैद हो गया। इसके बाद उसे घसीटते हुए ऑफिस से बाहर ले आया, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने बीच–बचाव कर दोनों को शांत कराया। मारपीट की जानकारी पर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। परिजन शादी को राजी हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से, प्रशासन सख्त:डीएम ने दिए नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश, 122 केंद्र बने
    Next Article
    त्योहारों को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने बचत भवन में अधिकारियों संग की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment