Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    त्योहारों को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने बचत भवन में अधिकारियों संग की बैठक

    10 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बचत भवन में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि महाशिवरात्रि, रमजान और होली जैसे त्योहारों को देखते हुए विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्हें पहले से ही कमियों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त करने को कहा गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जोर दिया कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी को शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, सभी थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर शांति और सौहार्द सुनिश्चित करना है। बैठक में ऊंचाहार तहसील के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, डलमऊ तहसील के उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, क्षेत्र अधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी, लालगंज तहसील के उप जिलाधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी अमित सिंह, महाराजगंज तहसील के उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। इनके साथ सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अरुण नौहार, सलोन तहसील के उप जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र गौतम, विद्युत विभाग के सभी अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य और वरिष्ठ समाजसेवी भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लव मैरिज करने पहुंचा, लड़की के भाई ने पीटा:कानपुर में पहले मंदिर में 7 फेरे लिए, फिर रजिस्ट्रेशन कराने गया; 3 साल से अफेयर
    Next Article
    बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी ने श्रद्धालु से की मारपीट:बेंत मारकर फोड़ा सर, खून से नहाया श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment