Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लिवइन में रखा, गर्भ ठहरने पर जबरन दवा खिलाई:शादी के बाद 5 लाख दहेज मांगा, तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आशियाना इलाके में एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने शादी के बाद 5 लाख रुपए दहेज मांगे। नहीं देने पर तेजाब से जलने की धमकी दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी जान-पहचान पीड़ित महिला के मुताबिक, 17 फरवरी 2023 को इंस्टाग्राम के जरिए बांदा के बिसंडा निवासी शिव हनुमान पटेल से जान-पहचान हुई। बातचीत बढ़ी तो शिव लखनऊ आया और लेखराज मार्केट के पास किराये का कमरा लेकर साथ रहने लगा। करीब डेढ़ साल तक दोनों लिवइन में रहे। इस दौरान शादी का भरोसा देकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। प्रेग्नेंट होने पर दवा खिलाकर गर्भपात कराया पीड़ित महिला का आरोप है कि इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गईं। इसकी जानकारी देने पर शिव भड़क गया। मारपीट की और जबरन दवा खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। होश में आई तो गर्भपात हो चुका था। शिव फरार हो गया था। उन्होंने बांदा के बिसंडा थाने में शिकायत दी। पुलिस के दबाव में शिव ने पहले मंदिर में शादी की। बाद में कोर्ट मैरिज की। ससुराल वालों ने 5 लाख दहेज मांगा पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष ने 5 लाख रुपए, टीवी, फ्रिज, एसी और गहनों की मांग शुरू कर दी। दहेज न लाने पर अलग कमरे में रखकर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। बाद में उनके भाई को बुलाकर मायके भेज दिया। ससुराल वालों ने साफ कहा दहेज लाओ, तभी वापसी होगी। पीड़ित महिला ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में मारपीट करने दो आरोपियों को सजा:3 साल के लिए जेल भेजे गए, 24 हजार का जुर्माना भी लगा
    Next Article
    हर्बल गुलाल से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान:रंगों में रोजगार की खुशबू, महिलाओं ने लिया सुरक्षित होली का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment