Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-4 बच्चों के हत्यारे के शव को नहीं लेगए परिजनों:अम्बेडकरनगर में इमाम ने फातिहा पढ़ने से मना किया, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    1 hour ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में चार मासूम बच्चों और उनकी मां की नृशंस हत्या के आरोपी आमिर के एनकाउंटर के बाद उसके परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया। बीते सोमवार सुबह मुठभेड़ में मारे गए आमिर का पोस्टमार्टम होने के बाद जब पुलिस ने शव परिजनों को सौंपना चाहा, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। परिजनों ने स्पष्ट शब्दों में कहाकि आमिर का उनके परिवार से अब कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि आमिर का कृत्य इंसानियत के खिलाफ था और वे ऐसे व्यक्ति से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते। परिवार ने उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल होने से इनकार कर दिया। इस मामले में इलाके के पेश इमाम ताज मोहम्मद ने भी आरोपी के लिए फातिहा पढ़ने से मना कर दिया। इस फैसले ने यह दर्शाया कि समाज ने भी इस जघन्य अपराध को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। देर रात पुलिस को ही आगे आकर आरोपी के शव को दफन करवाना पड़ा। यह सनसनीखेज वारदात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद इलाके की थी। आमिर ने यहां चार मासूम भाई-बहनों और उनकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिससे पूरे जिले में दहशत और आक्रोश फैल गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर की कार से घायल किशोर के इलाज पर बवाल:इटावा में ऑपरेशन से पहले समझौते का आरोप, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में परिजनों से मारपीट
    Next Article
    करनैलगंज सर्राफा लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, जेवर-नकदी और लूटा मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment