Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-भाई के सामने गुलदार बच्ची का गर्दन दबोचकर घसीटा, मौत:बिजनौर में खेत से लौटते समय किया हमला, 200 मीटर दूर ले जाकर लहूलुहान हालत में छोड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में रविवार सुबह करीब 10 बजे गुलदार के हमले से 10 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। बालिका अपनी मां और भाई के साथ खेत से घर लौट रही थी, तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और गर्दन से दबोचकर जंगल की ओर खींच ले गया। मां के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… यह मामला नहटौर क्षेत्र के गांव मुकर्रमपुर में हादसा हुआ है। मुकर्रमपुर निवासी अतुल कुमार का परिवार गन्ने की बुआई के लिए खेत पर गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे अतुल की पत्नी पिंकी अपनी बेटी अदिति (10) और बेटे आदित्य के साथ खेत से काम निपटाकर घर लौट रही थीं। रास्ते में झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक अदिति पर हमला कर दिया। मां और भाई के सामने ही गुलदार बच्ची को गर्दन से दबोचकर जंगल की ओर खींच ले गया। मां के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों के शोर से छोड़कर भागा गुलदार ग्रामीणों के पहुंचने और शोर मचाने पर गुलदार बच्ची को करीब 200 मीटर दूर लहूलुहान हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजन अदिति को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अदिति चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी और गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। उसकी मौत से परिवार, स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों में शोक की लहर है। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों के झगड़े में धारदार हथियार से हमला:बरेली में बीच-बचाव करने वाले व्यक्ति पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    सीनियर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन:'सत्ते पे सत्ता', 'कर्ज' जैसी फिल्मों में काम किया था, गाने 'लंबी जुदाई' में भी नजर आई थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment