Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनौना धाम में उमड़ा आस्था का महाकुंभ:एकादशी पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, दुनियाभर से आए श्रद्धालु

    1 hour ago

    1

    0

    एकादशी के पावन अवसर पर बरेली के आंवला स्थित प्रसिद्ध मनौना धाम में भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 'हारे के सहारे' के दर्शन के लिए देश-विदेश से एक लाख से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं का उत्साह ऐसा था कि भोर होते ही पूरा परिसर जयकारों से गुंजायमान हो गया। कोई हाथों में श्याम बाबा की पताका लिए था, तो कोई निशान यात्रा के साथ अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट कर रहा था। जाम की स्थिति और पुलिस मुस्तैदी भारी भीड़ के कारण आंवला-बिसौली मार्ग पूरी तरह पैक हो गया और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि दर्शनार्थियों को असुविधा न हो। देश-दुनिया से पहुंचे भक्त मनौना धाम की महिमा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि विभिन्न राज्यों से सैकड़ों बसें भरकर श्रद्धालु पहुंचे। एकादशी पर खाटू श्याम के दर्शन को अत्यंत शुभ माना जाता है, यही कारण है कि श्रद्धालुओं का तांता देर शाम तक लगा रहा। आस्था के इस संगम में चारों ओर सिर्फ केसरिया ध्वज और भक्तों की कतारें ही दिखाई दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAI अध्यक्ष विपिन कुमार ने सपरिवार रामलला का दर्शन किया:बोले- अयोध्या में परम शांति, दिव्यता का अनुभव हो रहा है, यहां आनंद ही आनंद
    Next Article
    आजमगढ़ में 12 केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा:2 दिन में 5040 अभ्यर्थी शामिल, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment