Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर सत्याग्रह:बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख ने यूपी-एमपी से बुंदेलखंड अलग राज्य बनाने को कहा

    1 hour ago

    1

    0

    रविवार को बुन्देलखण्ड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने कंपनी बाग के बाहर पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त के निर्माण की मांग को लेकर सत्याग्रह किया। संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान अलग राज्य के पक्ष में जमकर नारेबाजी की गई। संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त के निर्माण के बिना क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुन्देलखण्ड वर्षों से सूखा, भुखमरी, बेरोजगारी, उद्योगशून्यता, बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सेवाएं, टूटी सड़कें और पेयजल जैसी समस्याओं का दंश झेल रहा है। टीटू ने बताया कि बुन्देलखण्ड विकास सेना अपने आंदोलन को तेज करेगी। संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को जोड़कर अपनी सदस्यता बढ़ाएगा। उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव तक बुन्देलखण्ड प्रान्त का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक बु. वि. सेना चैन से नहीं बैठेगी। इस सत्याग्रह में वरिष्ठ सदस्य राजमल जैन बरया, महेन्द्र अग्निहोत्री, राजेन्द्र गुप्ता, कदीर खान, सुधेश नायक, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह बुंदेला, मनोज शर्मा, विनोद साहू, रजनीश पुरोहित, मगन सोनी, परवेज पठान, खुशाल बरार, भैयन कुशवाहा, कमल विश्वकर्मा, गौरव विश्वकर्मा, रामस्वरूप राजपूत, ओमकार राजा, रामेश्वर कुशवाहा, खेमचंद्र कुशवाहा, संजू राजा, गफूर खां, प्रमोद धानुक, बलराम चौहान, पहाड़ सिंह, रामसहाय राठौर, सुरेश झा, राजीव साहू, सुरेश झा, परमानन्द विश्वकर्मा, काशीराम विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, प्रदीप, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में 29 पशुओं की तस्करी पकड़ी गई:पुलिस ने क्रूरता से भरे पशुओं के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
    Next Article
    AAI अध्यक्ष विपिन कुमार ने सपरिवार रामलला का दर्शन किया:बोले- अयोध्या में परम शांति, दिव्यता का अनुभव हो रहा है, यहां आनंद ही आनंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment