Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां बोली- मेरे बेटे को घर बुलाकर मार डाला:गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था; लखीमपुर में दोनों की लाश लटकी मिली थी

    18 hours ago

    1

    0

    मेरे बेटे और उस लड़की के बीच दो साल से अफेयर था। उन्होंने कहा था कि तुम्हारा लड़का हमारे घर पर है। उसे पकड़कर हमारे पास लाते, मार क्यों डाला। लड़का-लड़की दोनों आपस में राजी थे, लेकिन लड़की की मां और मामा ने यह रिश्ता होने नहीं दिया। मेरे बेटे ने सुसाइड नहीं किया, उसकी हत्या हुई है। ये कहना है लखीमपुर की उस मां का, जिनके बेटे का शव बुधवार को गर्लफ्रेंड के साथ उसके घर पर लटका मिला था। दैनिक भास्कर की टीम ने घर वालों से बात की तो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है। पढ़िए रिपोर्ट… अब विस्तार से पढ़िए मामला… स्टेशन पुरवा मोहल्ले में राकेश (48) का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी सुमन देवी (45) और तीन बेटे विकास (26), अमन (24) और बृजेश उर्फ हिमांशु (20) थे। विकास शादीशुदा है। परिवार खेती-किसानी करता है। हिमांशु ने 12वीं के बाद कॉलेज में दाखिला लिया था। वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। दोनों के घरों के बीच 1 किलोमीटर की दूरी राकेश के घर से करीब 1 किलोमीटर दूर अमीर नगर में 17 साल की लड़की अपनी मां के साथ रहती थी। उसके पिता बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। माता-पिता के बीच विवाद के बाद मां-बेटी अपने ननिहाल में रहने लगी थीं। कुछ दिन पहले लड़की की मां ने वहां से 200 मीटर दूर करीब 10 लाख रुपए में एक घर खरीदा था। वह शिक्षा मित्र हैं। इन दिनों बीएलओ की ड्यूटी कर रही हैं। लड़की गोला के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 3 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग गांव के लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों को कई बार साथ देखा गया था। उनकी जाति भी एक ही थी। लड़के के परिवार वाले शादी के लिए तैयार थे, लेकिन लड़की के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने लड़के को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मां बोलीं- लड़की के घर वाले घर आकर धमकाते थे बेटे की मौत के बाद मां लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया- दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग था। बेटे ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की की मां और मामा इसके खिलाफ थे। वे इस रिश्ते का विरोध करते थे और घर आकर धमकी देते थे। मां बोलीं- आखिरी बार बेटे का चेहरा भी नहीं देखने दिया मां लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि लड़की के घरवालों ने पहले फोन करके बेटे को बुलाया। इसके बाद दरवाजा बंद कर मां, मामा और मौसी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। किसी ने उनका साथ नहीं दिया। जब तक वे मौके पर पहुंचे, पुलिस शव लेकर जा चुकी थी। उन्हें बेटे का आखिरी बार चेहरा तक नहीं देखने दिया गया। मां ने दोषियों को सजा दिलाने और बेटे को इंसाफ देने की मांग की। पिता बोले- कुछ देर पहले ही बेटे से हुई थी बात बृजेश के पिता राकेश कुमार ने बताया- घटना से कुछ देर पहले ही उनकी बेटे से बात हुई थी। खेती-बाड़ी और लेन-देन का हिसाब बेटा ही रखता था। उसने पिता को चाबी के बारे में बताया और वहां से चला गया। कुछ देर बाद ही फोन आया कि बेटे की मौत हो गई है। पिता ने बताया कि करीब दो महीने पहले लड़की के घरवालों ने धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अपने बेटे को समझा लो, नहीं तो उसे नाली में मारकर फेंक देंगे या मारकर टांग देंगे। दोनों के पिता शादी के लिए तैयार थे परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 3 साल से प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। लड़की का पिता शादी के लिए तैयार था। लड़के के परिवार ने भी सहमति दे दी थी। हालांकि, लड़की की मां और मामा इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हीं लोगों ने लड़के को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जल्दबाजी में कई कागजों पर साइन करवाए लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे जल्दबाजी में कई कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। चौकी पर बताया गया कि पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आएगी, इसके बाद एप्लीकेशन लिखी जाएगी। उन्होंने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो लड़के और लड़की के शव नीचे पड़े थे। पिता ने कहा कि उन्हें अब कुछ नहीं चाहिए, बस बेटे को इंसाफ मिले। उनका आरोप है कि बेटे को फंदे पर लटकाकर मारा गया। अब पढ़िए लड़की की मां ने क्या बताया… लड़की की मां ने बताया कि मेरी इस समय चुनाव में सर्वे करने की ड्यूटी लगी है। बुधवार को मैं बेटी के साथ घर से निकली थी, तब वह एकदम खुश थी। घर पर ताला लगाकर अपने भाई के घर में चाबी दे दी थी। बेटी कॉलेज निकल गई और मैं गांव में ड्यूटी करने चली गई। कुछ देर बाद बेटी लौट आई और अपनी मामी से चाबी ले ली। मां घर पहुंची तो चारों तरफ से दरवाजे बंद थे कुछ देर में मेरी बहन ने फोन करके बताया कि काफी देर हो गई है। बिटिया अभी तक नहीं आई है। मुझे लगा कि बेटी घर पर होगी। बेटी ने रिचार्ज करवाने को कहा था तो मैंने लौटते समय करा दिया था। मैं घर पहुंचीं तो चारों तरफ से गेट बंद था। काफी देर खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद मैं पीछे की दीवार से कूदकर अंदर आई। बेटी बेड पर पड़ी थी और लड़का फंदे से लटक रहा था कमरे के दरवाजे में अंदर से सिटकनी लगी थी। मैंने मोहल्ले के एक व्यक्ति को बुलाया और दरवाजे की जाली कटवाकर हाथ डालकर कुंडी खोली। अंदर बेटी बेड पर पड़ी थी और लड़का फंदे से लटक रहा था। मेरी बेटी की हत्या की गई है। लड़के ने पहले मेरी बेटी को मारा और फिर खुद फंदे से लटक गया। बेटी के गले में लाल रंग के निशान बने थे मां ने कहा- अगर मेरी बेटी की गलती होती तो वह लड़के के घर जाती, लड़का क्यों आया था। मुझे तो दोनों के अफेयर की जानकारी नहीं थी। बेटी हमेशा यही कहती थी कि ऐसी कोई बात नहीं है। वह मेरी इकलौती बेटी थी। मैंने बेटी का दुपट्टा खोला तो गले में लाल रंग के दाग और चिमटी से गड़े हुए निशान दिखे। उसकी हत्या हुई है। इसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं। आरोपियों पर FIR होनी चाहिए। थाना प्रभारी मैलानी रमेश पांडे ने बताया- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत की वजह हैंगिंग आई है। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार हो चुका है। घर वालों के आरोप निराधार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में छा गया बिना चेहरे वाला 'अब्दुल':एक थाली से पाठकजी ने बनाया माहौल, सूने पंडाल में अफसरों का डांस
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सपा का वादा- बेरोजगारों को हर महीने ₹5000 देंगे; वॉट्सएप पर मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा; भक्त ने चढ़ाया 121kg सोना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment