Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सपा का वादा- बेरोजगारों को हर महीने ₹5000 देंगे; वॉट्सएप पर मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा; भक्त ने चढ़ाया 121kg सोना

    18 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर यूपी से है, सपा ने अपने चुनावी वादे में युवाओं को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ते का ऐलान किया। दूसरी खबर वॉट्सएप से जुड़ी है। अब मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। हम आपको यह भी बताएंगे कि किस मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121kg सोना। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. सपा का घोषणापत्र- युवाओं को हर महीने ₹5000 बेरोजगारी भत्ता: शिक्षा मित्रों को टीचर जैसा वेतन यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को घोषणा-पत्र जारी किया। युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता देने, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार और 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को टीचर्स के बराबर वेतन देने का ऐलान किया गया है। 2022 के वादे दोहराए, पैकेज बढ़ाया: अखिलेश ने 2022 के किसान कर्जमाफी, MSP, रोजगार और पेंशन जैसे वादे फिर दोहराए हैं। हालांकि, इस बार रकम बढ़ाई गई है। 2022 में जरूरतमंद महिलाओं को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन का वादा था, जबकि 2027 में बुजुर्ग महिलाओं, मजदूरों और कारीगरों को 40 हजार रुपए सालाना देने की बात कही गई है। पूरी खबर पढ़ें… 2. ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया, चंद्रशेखर सीएम तो अब्दुल डिप्टी सीएम बनेगा, लखनऊ की रैली में एक लाख लोग जुटे लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को बड़ी रैली की। इसमें एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटी। AIMIM चीफ ने कहा- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया। वोटबैंक बनाकर रख दिया। इतनी बड़ी तादाद समाजवादी नेता को पैगाम देती है कि जनता तुम्हारी धोखेबाजी का शिकार नहीं होगी। ओवैसी बोले- सपा-कांग्रेस को गूंगा कर दूंगा: ओवैसी ने कहा कि अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा। चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाएगा। ओवैसी ने सपा-कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा- भाषण में मेरा मुकाबला करें, 5 मिनट में गूंगा करके वापस भेजूंगा। चंद्रशेखर बोले- महिलाओं को 25 हजार देंगे: नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार में आने पर हम महिलाओं को 25 हजार रुपए महीना देंगे। चंद्रशेखर सीएम बनेगा तो अब्दुल डिप्टी सीएम बनेगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. सरकार ने एक-एक दिन का संसद सत्र बुलाया; महिला आरक्षण बिल लाने की अटकलें केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक खत्म हो सकती है। परिसीमन से जुड़ा संसोशन बिल आ सकता है: महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर संसद में चर्चा की अटकलें हैं। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। दोनों सदनों की बैठक को इसी विधेयक से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 4. तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया, कीमत करीब 208 करोड़ रुपए तिरुमला के तिरुपति मंदिर में चेन्नई के एक भक्त ने गुरुवार को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इनकी कीमत करीब 208 करोड़ रुपए है। यह दान वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने दिया है। किसी भक्त का अब तक सबसे बड़ा चढ़ावा: दान में 9 सेट में रखे 45 जेवर और 238.2 कैरेट के हीरे शामिल हैं। दंपती ने मंदिर में भगवान वेंकटेश का मुकुट और पैरों के आभूषण भी चढ़ावे में दिए। TTD के मुताबिक, तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है। पूरी खबर पढ़ें… 5. ज्यादा चीनी-नमक-फैट वाले फूड पैकेट पर अलग निशान लगेंगे, SC का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने खाने-पीने की पैकेट वाली चीजों पर वॉर्निंग सिंबल यानी खतरे का निशान लगाने को कहा है। जिन चीजों में चीनी, नमक या फैट ज्यादा होगा, उनके पैकेट पर अलग-अलग लाल निशान लगाने होंगे। हर निशान छह कोनों वाला होगा। शुगर-फैट का कैसे पता चलेगा: कोर्ट ने कहा कि चीनी की मात्रा का पता लगाने के लिए कुल शुगर और फैट का पता लगाने के लिए सैचुरेटेड फैट को आधार बनाया जाए। FSSAI को वैज्ञानिक जांच के आधार पर इनकी तय सीमा फिर से तय करनी होगी। पूरी खबर पढ़ें… 6. वॉट्सएप में 14 दिन आगे का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे: टेक्स्ट-फोटो और वीडियो भेज सकेंगे वॉट्सएप में मैसेज शेड्यूल करने का फीचर रोलआउट हो गया है। अब यूजर अपना मैसेज लिखकर पहले से तय कर सकेंगे कि वह किस दिन और किस समय भेजा जाए। यह सुविधा प्राइवेट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी। वॉट्सएप के नए फीचर में क्या: 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक आगे की तारीख के लिए कोई भी मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा। यह फीचर मैसेज में टेक्स्ट, फोटो या वीडियो के लिए काम करेगा। कंपनी ने यह सुविधा अभी चुनिंदा यूजर्स को दी है। पूरी खबर पढ़ें… 7. इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर: श्रीलंका ने सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराया इंडिया-A राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हो गई है। टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका-A ने 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 317 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका चौथी बार फाइनल में: इस जीत के साथ श्रीलंका चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया। इससे पहले टीम 2017, 2018 और 2024 में फाइनल खेल चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… जिंदा रहते अंतिम संस्कार की बुकिंग, नया स्टार्टअप शुरू अब लोग अपनी मौत के बाद होने वाले अंतिम संस्कार की बुकिंग भी जीते-जी करा रहे हैं। दिल्ली की एक स्टार्टअप ने इसके लिए तीन पैकेज बनाए हैं, जिनकी कीमत 29,999 से 1.49 लाख रुपए तक है। इनमें फूलों की सजावट से लेकर अस्थि विसर्जन तक का इंतजाम है। 300 लोग बुकिंग करा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… मिथुन राशि को काम के चलते ओवरटाइम करना पड़ सकता है। वृष वालों को संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां बोली- मेरे बेटे को घर बुलाकर मार डाला:गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था; लखीमपुर में दोनों की लाश लटकी मिली थी
    Next Article
    गोरखपुर में भगवा हुईं मंदिर-मस्जिद, VIDEO:विरासत गलियारा एक रंग में रंगा; लोग सेल्फी के साथ बना रहे रील्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment