Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बेटी समेत परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप:कोर्ट के आदेश पर कृष्णा नगर में पड़ोसियों पर केस दर्ज

    16 hours ago

    1

    0

    कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आजाद नगर निवासी काकोली मलिक पत्नी आलोक कुमार मलिक ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी स्नेहा कनौजिया पुत्री संजय कनौजिया, उसकी मां शशी कनौजिया, रमा कनौजिया पुत्र कृष्णा कनौजिया और कृष्णा विमल पुत्र हरीलाल विमल उर्फ चौधरी सहित उनके परिवार के सदस्यों ने हम पर जानलेवा हमला किया और उनका हाथ तोड़ दिया। काकोली मलिक के अनुसार, यह विवाद उनके बेटे को लेकर चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया है कि पड़ोसी स्नेहा कनौजिया ने पहले उनके बेटे को 'हनी ट्रैप' में फंसाया और फिर उसे अपने घर में रख लिया। जब काकोली मलिक ने इसका विरोध किया, तो स्नेहा कनौजिया और उसके परिवार ने उन पर हमला कर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी पक्ष उन पर दबाव बनाकर धन की मांग भी कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस में दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और आरोपी मां-बेटी सहित उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ नामजद शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन सुविधा संचालक लूट का पुलिस ने किया खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान और नकदी बरामद
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में कुश्ती-दंगल का उद्घाटन करने पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह:पूर्व सांसद बोले- जहां दंगल होते हैं, वहां दंगे नहीं होते; पहलवानों ने दिखाया दमखम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment