Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में अश्लील वीडियो भेजकर NRI से 25 लाख मांगे:लैपटॉप हैक करके डाटा चुराया, थाईलैंड की सिम से कॉल लगाता था, एक अरेस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में अश्लील वीडियो के जरिए NRI महिलाओं को ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूलने वाली गैंग पकड़ी गई। गैंग के गुर्गे अलग-अलग विदेशी नंबरों से अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर भेजते थे। फिर महिलाओं और उनके परिवार को ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूलते थे। बैंकाक में रह रहे एक एनआरआई परिवार को भी इसी तरह ठगने की कोशिश की गई। उनसे 25 लाख रुपए के बिटक्वाइन की फिरौती मांगी गई। बदले में वीडियो और डेटा डिलीट होना था। एनआरआई झांसी आया और पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने केस दर्ज करके गैंग के मुख्य आरोपी नितिन कुमार को शुक्रवार रात को अरेस्ट कर लिया। उसके पास से दो पासपोर्ट, आईफोन, भारत का ई-सिम और थाईलैंड का फिजिकल सिम बरामद हुआ है। पुलिस गैंग के 3 साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी नितिन कुमार पुत्र जगदीश बबीना कैं के न्यू हरिजन कॉलोनी का रहने वाला है। 30 साल से बैंकाक में रह रहा परिवार राजस्थान के जयपुर निवासी हरीश चंद लाखी ने पुलिस को बताया- मैं और मेरा परिवार पिछले 30 साल से बैंकॉक में निवास कर रहे हैं। 21 अगस्त 2025 को नितिन कुमार ने विदेशी नंबर से मेरे वाट्सएप नंबर पर अश्लील वीडियो भेजे। जो मेरे परिवारजनों के थे। यह देखकर मैं सहम उठा। बात की तो आरोपी 8 लाख रुपए मांगने लगा। फिर 25 अगस्त 2025 को दूसरे विदेशी नंबर से आपत्तिजनक फोटो आए। फिर उनकी पैसों की डिमांड बढ़ गई। धमकी दी कि पैसे जल्दी दो, वरना परिवार को किसी लायक नहीं छोड़ेंगे और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। इससे मैं डर गया। दो दिन पहले झांसी आया पीड़ित 10 सितंबर 2025 को आरोपी नितिन ने मेरा कम्प्यूटर सिस्टम को हैक करके व्यापारिक और पारिवारिक डेटा चुरा लिया। मेरे परिवार के फोटो और वीडियो एआई से एडिट करके मुझे भेजे और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। बदले में 25 लाख रुपए कीमत के बिटक्वाइन मांगे। मना करने पर मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि नितिन कुमार पुत्र जगदीश मूलरूप से बबीना कैंट का रहने वाला है। दो दिन पहले मैं पैसे देकर वीडियो डिलीट कराकर मामले को निपटाने के लिए झांसी आया। मगर नितिन नहीं मिला। इसके बाद हिम्मत करके साइबर थाने गया और शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया हरीश चंद्र ने आगे बताया- नितिन कुमार, उनके सहयोगी एनआरआई, व्यापारी वर्ग के परिवारों से संबंधित लड़कियों को बहला फुसलाकर उनके आपत्तिजनक फोटो बनाकर उनसे उगाही करते हैं। ये गैंग पहले भी अनेक महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूल चुके हैं। पीड़ित की शिकायत पर झांसी के साइबर थाना पुलिस ने 11 फरवरी को केस दर्ज किया था। शुक्रवार को आरोपी नितिन कुमार को अरेस्ट कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में भाजपा नेता पर हमला:घर में घुसकर की तोड़फोड़ और फायरिंग, 3 घायल; 40 पर केस दर्ज
    Next Article
    मेरठ में कारोबारी की हत्या करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट:दिल्ली में पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल; दरोगा भी जख्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment