Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं हाल ही में हटाया गया Deputy Leader हूं..., Rajya Sabha में Raghav Chadha का AAP पर तंज

    3 hours from now

    1

    0

    आप सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को राज्यसभा में बोलने के लिए खड़े होते ही अपनी ही पार्टी पर कटाक्ष किया, जिसके साथ हाल ही में उनका सार्वजनिक तौर पर काफी मतभेद हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के नेता सदन में उपस्थित नहीं हैं। जाहिर तौर पर उनका इशारा AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की ओर था। उन्होंने आगे कहा कि मेरी पार्टी के नवनियुक्त उपनेता भी सदन में उपस्थित नहीं हैं। उनका इशारा अशोक कुमार मित्तल की ओर था, जो उद्योगपति-राजनेता और चड्ढा की तरह पंजाब से सांसद हैं। इसे भी पढ़ें: Punjab में ED Raids पर भड़के CM Mann, बोले- BJP ने शुरू की 2027 के चुनाव की तैयारीचड्ढा ने 17 अप्रैल को संसद के उच्च सदन के उपसभापति के रूप में तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर हरिवंश नारायण सिंह को दिए गए अभिनंदन समारोह के दौरान बोलते हुए कहा कि मैं हाल ही में हटाए गए उपनेता हूं और सदन में उपस्थित हूं। मुझे बोलने का अवसर देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मनोनीत सदस्य हरिवंश को शुक्रवार को राज्यसभा का उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित किया गया। पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश का यह उपसभापति के रूप में तीसरा कार्यकाल है। हरिवंश के निर्वाचन के लिए केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जे. पी. नड्डा ने एक प्रस्ताव पेश किया और और एस फांग्नोन कोन्याक ने प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किए जाने के बाद हरिवंश तीसरी बार उपसभापति चुने गए। उपसभापति पद के लिए हरिवंश के पक्ष में कुल पांच प्रस्ताव पेश किए गए। प्रस्ताव पारित होने के बाद सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने घोषणा की, मैं घोषित करता हूं कि हरिवंश जी राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हैं। इसे भी पढ़ें: AAP में साइडलाइन हुए Raghav Chadha? पंजाब सरकार ने वापस ली Z+ Security, क्या हैं इसके मायने?इसके बाद सभापति ने सदन के नेता नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से हरिवंश को उपसभापति की निर्धारित सीट तक ले जाने का आग्रह किया। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में हरिवंश को उपसभापति की सीट तक पहुंचाया। यह सीट विपक्ष के नेता की सीट के समीप है। राज्यसभा के उपसभापति का पद हरिवंश का उच्च सदन में कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त होने के बाद रिक्त हो गया था।  
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shashi Tharoor का Modi सरकार पर बड़ा हमला, Delimitation को बताया Political Demonetisation
    Next Article
    महिला आरक्षण से जुड़े 3 संशोधन बिलों पर आज वोटिंग:खड़गे बोले- हम इसे पास नहीं होने देंगे; TMC बोली- सरकार परिसीमन की नौटंकी ना करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment