Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां के पास से बच्चे को उठा ले गया चोर:पुलिस ने 300 कैमरों की मदद से ढूंढा, कानपुर में बच्चा चोर गैंग एक्टिव

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर बच्चा चोर को अरेस्ट किया है। स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ सो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर बच्चे को चुरा लिया। बच्चे के गायब होने पर महिला ने तुरंत जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने बच्चे को बरामद किया राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे पुलिस बल की 4 टीमों ने बुधवार सुबह आरोपी को बच्चे के साथ अरेस्ट कर लिया। टीमों ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपी राजू धीमर जालौन का रहने वाला है। राजू किस गैंग के लिए काम करता है, अभी तक कितने बच्चों को निशाना बना चुका है। पुलिस इस बात की भी जांच पड़ताल कर रही है। शहर में बच्चा चोर गैंग एक्टिव, 3 दिन में दूसरी घटना कानपुर में तीन दिनों में दो बच्चा चोरी की घटनाए सामने आई है। पहली घटना 21 फरवरी को पनकी थाना क्षेत्र में एक महिला दो साल की मासूम बच्ची को बोरे में भर कर ले जा रही थी। महिला को आसपास के लोगों नें पकड़ करके पुलिस के हवाले कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया था। शहर में 3 दिनों में बच्चा चोरी की दूसरी घटना सामने आई है। 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली डीके सिंह (सीओ) ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे एक महिला अपने दो बच्चों के साथ फुट ओवर ब्रिज पर सो रही थी। महिला चंदा पांडेय के साथ उसका दो वर्षीय बेटा भी था। रात में अचानक बच्चा गायब हो गया, जिसके बाद महिला रोती-बिलखती हुई जीआरपी थाने पहुंची और घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सभी कर्मियों को अलर्ट किया और स्टेशन परिसर में लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान सुबह पुलिस ने बच्चे को आरोपी युवक के साथ हैबतपुर की ओर जाने वाले रास्ते से बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क दुर्घटना रैंकिंग में टॉप फाइव में मऊ:हादसों और मौतों में आई कमी, जिला प्रशासन के प्रयास सफल
    Next Article
    फेरी करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत:चित्रकूट में अस्पताल गेट से टकराया, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment