Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फेरी करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत:चित्रकूट में अस्पताल गेट से टकराया, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

    8 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले 32 वर्षीय राधे साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि अस्पताल से भागने के दौरान वह गेट से टकरा गए, जिससे उनकी जान चली गई। वहीं, परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पन्ना के जनकपुर के रहने वाले थे राधे राधे साहू मूल रूप से Panna जिले के जनकपुर निवासी थे। उनके भाई सुशील साहू के अनुसार, राधे 19 फरवरी को फेरी लगाने के लिए घर से निकले थे। आमतौर पर वह चित्रकूट क्षेत्र में फेरी नहीं करते थे। सीतापुर पुलिस चौकी से परिजनों को सूचना मिली कि राधे चित्रकूट में सड़क किनारे घायल और बेहोश अवस्था में मिले हैं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद राधे को होश आया और उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान वह अस्पताल के गेट से टकरा गए और सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। राधे की पत्नी साधना और भाइयों ने मौत पर गहरा संदेह जताया है। उनका कहना है कि पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है, लेकिन पूरे मामले में कई सवाल अनुत्तरित हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गहन जांच की मांग की है। राधे साहू अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां के पास से बच्चे को उठा ले गया चोर:पुलिस ने 300 कैमरों की मदद से ढूंढा, कानपुर में बच्चा चोर गैंग एक्टिव
    Next Article
    लखनऊ में शिक्षामित्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता:ममेरे भाई को मैसेज किया सबका ख्याल रखना, काम को लेकर दबाव में था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment