Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां के संस्कार से बनेगी प्रतिभावान पीढ़ी:कानपुर में भावी माताओं को गर्भ संस्कार के दिए टिप्स, अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यक्रम में 200 महिलाएं पहुंची

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार की “आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी” मुहिम के अंतर्गत नवाबगंज स्थित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के सभागार में भावी माता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 गर्भवती महिलाओं ने उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसे भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष और अखंड दीपक प्राकट्य के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शामिल किया गया। प्रदेश के 24 जिलों में प्रस्तावित सामूहिक गर्भोत्सव कार्यक्रमों के तहत यह सातवां आयोजन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान भावी माताओं को गर्भावस्था के दौरान अपनाई जाने वाली आदर्श दिनचर्या, संतुलित आहार, योग, प्राणायाम, जप-ध्यान, गर्भ संवाद और गर्भ संगीत जैसे विषयों पर सरल तरीके से जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि इन उपायों से मां और शिशु के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। प्रांतीय समन्वयक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सारस्वत ने बताया कि गर्भकाल के दौरान माता के विचार, व्यवहार और वातावरण का शिशु के गुणसूत्रों (एपिजेनेटिक्स) पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिशु के मस्तिष्क का लगभग 80% विकास गर्भावस्था में ही हो जाता है, इसलिए इस समय गर्भ संस्कार का विशेष महत्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मीरा अग्निहोत्री ने की। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए सराहना की और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि कानपुर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की संस्था (KOGS) का गठन किया है, जिससे इस अभियान को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रितु गुप्ता (उपाध्यक्ष, जागरण एजुकेशन फाउंडेशन) और आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक को सम्मानित किया गया। उन्होंने गर्भावस्था पूर्व तैयारी से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख चिकित्सक जैसे डॉ. किरन पांडे, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. किरन सिन्हा, डॉ. कल्पना दीक्षित, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. रेशमा निगम, डॉ. कंचन शर्मा, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. नीना गुप्ता और डॉ. सीमा द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गायत्री परिवार से आर.सी. गुप्ता और आर.पी. लाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आम आदमी पार्टी ने किया वाराणसी में स्मार्ट-मीटर का विरोध:चौकाघाट विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन, बोले- स्मार्ट मीटर सबसे बड़ा स्मार्ट चीटर
    Next Article
    गुलमोहर एनक्लेव में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं:7 दिन में व्यवस्था न सुधरने पर कार्रवाई की चेतावनी, दमकल टीम ने परखीं व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment