Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं मरना नहीं चाहता...लिखकर एजेंट ने जान दी:कानपुर में कहा-मां युवराज को मत छोड़ना, उसने धोखा दिया; 5 पन्ने का सुसाइड नोट

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कर्ज में डूबे कमीशन एजेंट ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस को उसके जेब से 5 पेज का सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था- मैं मरना नहीं चाहता था। युवराज यादव ने विश्वासघात किया। मैं बर्बाद हो गया। उसे मैंने 10 लाख रुपए नकद दिए, जो उसने वापस नहीं किए। मैं कर्ज में डूब गया हूं। जिनसे मैंने उधार लिए थे, अब वह लोग पैसे मांग रहे हैं। जीना हराम कर दिया है। मेरे जाने के बाद युवराज और उसके भाई को सजा मिले। मां मुझे माफ कर देना। मैं सब सही नहीं कर पाया। काकादेव थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मतैयापुरवा की है। गाड़ियों को खरीदने-बेचने का काम करता था काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्री नगर मतैयापुरवा में रहने वाला 37 वर्षीय रवि यादव बाइक, कार, पिकअप आदि वाहनों को कमीशन पर खरीदने बेचने का काम करता था। उसके दो बड़े भाई अंबिका प्रसाद और पंकज भी यही काम करते हैं। पंकज ने बताया कि सोमवार को मैं घर से बाहर था। दोपहर करीब 3 बजे मेरे पास घर से फोन आया कि भाई रवि ने घर के कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली है। घरवाले भाई को फंदे से नीचे उतार कर हैलट अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को रवि की पैंट की जेब से पांच पेज का एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि युवराज यादव और उसके भाई संतोष यादव ने वाहन खरीदने और बेचने के नाम पर करीब 10 लाख रुपए हड़प लिए। रवि के परिवार में पत्नी दीपिका, दो बच्चे और मां मानती देवी हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। काकादेव थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। परिजनों की शिकायत और सुसाइड नोट की जांच पड़ताल के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट में क्या लिखा, वो पढ़िए- मेरे दोस्त के नाम गाड़ियां फाइनेंस कराईं, वो भी फंस गया मैंने युवराज यादव और उनके भाई संतोष यादव को जनवरी में 10 लाख रुपए नकद में दिए। युवराज यादव ने कहा था कि हम दोनों मिलकर गाड़ी उठाएंगे। जो बचेगा उसका आधा-आधा बांट लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने मुझे बेवकूफ बनाया। गाड़ी नहीं खरीदी। फिर मैंने दोनों से बात की, तो उन्होंने मुझसे कहा- हम अपने नाम गाड़ी उठाएंगे। मैं तुमको पैसे दे दूंगा। मगर दोनों भाइयों ने मुझे पैसे नहीं लौटाए। दोनों ने मेरे और मेरे दोस्त रवि कुमार के नाम पर गाड़ी फाइनेंसस कराई। तब युवराज ने कहा था कि पैसा मेरे अकाउंट में आएगा, लेकिन नहीं आया। युवराज और उसके भाई ने मुझे धोखा दिया। मैं चाहता हूं मेरे दोस्त रवि कुमार को बैंक के कर्ज से मुक्त कराया जाए। जिसका पैसा युवराज यादव के पास है। मेरे कारण मेरे दोस्त पर लोन हो गया। मेरी तरह वह भी फंस गया। युवराज ने मुझे बेवकूफ बनाया। उसने मेरे भाई अंबिका प्रसाद की गाड़ी पर लोन करा कर उसका भी पैसा हड़प लिया। युवराज ने बैंक वाले से मिलकर दोनों गाड़ी का पैसा अपने अकाउंट में ले लिया। मां मुझे माफ कर देना, लेकिन युवराज को मत छोड़ना मैंने अपनी रजिस्ट्री गिरवी रख कर युवराज यादव को 10 लाख रुपए दिए थे। युवराज यादव मेरा पैसा घरवालों को वापस कर दें, जिसकी वजह से मेरे घर में भी रोज झगड़ा होता है। मेरे ऊपर लोगों का कर्ज हो गया है और लोग मुझे धमकाते हैं। जिस कारण मेरा जीना दुश्वार हो गया है। मैं मरना नहीं चाहता था, मगर क्या करूं। जितना मैंने अपने आपको संभालना चाहा, उतना फंस गया। एक साल हो गए हैं। सब संभालते हुए बहुत देर हो गई है। हो सके तो युवराज यादव को माफ नहीं करना। मुझे माफ करना मां, मैं अच्छा बेटा नहीं हूं। सॉरी मां। मेरी चारों गाड़ी का पैसा युवराज यादव और उसके भाई संतोष यादव के पास है। भाई ने कहा- आरोपियों को सजा मिले भाई पंकज ने कहा कि आरोपी दोनों भाई गाड़ियों को बेचकर अपने खाते में पैसे मंगवाते थे। मेरे भाई को पैसे नहीं देते थे। जब मेरा भाई पैसा मांगता था तो दोनों आज कल कह कर टाल देते थे। मैं चाहता हूं कि दोनों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। मेरे भाई को न्याय मिले। ………………………… ये खबर भी पढ़िए- क्या अखिलेश फिर मायावती को साथ लाना चाहते हैं:नसीमुद्दीन की जॉइनिंग पर बसपा को साधने की कोशिश; देखिए VIDEO लखनऊ में अखिलेश यादव ने 15 फरवरी को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सपा में जॉइन कराया। नसीमुद्दीन का सपा में शामिल होना यूपी के सियासी समीकरण बदलने का संकेत माना जा रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा जॉइनिंग के दौरान अखिलेश यादव के बहुजन समाज को लेकर दिए भाषण को लेकर हो रही है। कहा जाने लगा है कि क्या अखिलेश एक बार फिर से मायावती से जुड़ना चाहते है? पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    JEE मेन रिजल्ट्स में लखनऊ के मेधावियों का दबदबा:ओजस सिंघल बने टॉपर, CMS के डेढ़ दर्जन स्टूडेंट्स को 99 से ज्यादा का परसेंटाइल स्कोर
    Next Article
    बलिया में दो महिला बीएलओ में मारपीट, VIDEO:एक-दूसरे के बाल खींचे, मीटिंग के दौरान दोनों में हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment