Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में दो महिला बीएलओ में मारपीट, VIDEO:एक-दूसरे के बाल खींचे, मीटिंग के दौरान दोनों में हुआ विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया में दो महिला बीएलओ के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यह घटना सोमवार को शहर के भृगु आश्रम स्थित कम्पोजिट विद्यालय में SIR कार्य के दौरान हुई। वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचती और मारपीट करती दिख रही हैं। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में बीएलओ को मीटिंग और अन्य कार्यों के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान बीएलओ सुमन देवी और नीलम सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मी दोनों को अलग करने का प्रयास करते नजर आए। वीडियो में लगभग एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष दिखाई दे रहे हैं। बीएलओ सुमन देवी ने बताया कि उन्हें विद्यालय पर बुलाया गया था और सभी अपना-अपना नोटिस साइन कर रहे थे। उनका आरोप है कि नीलम सिंह को इस बात से जलन हुई कि उनके (सुमन के) 240 नोटिस आए थे, जबकि नीलम के 400 से अधिक थे। सुमन के अनुसार, नीलम सिंह ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उन पर चप्पल से हमला किया और बाल पकड़कर दीवार में धकेल दिया। सुमन देवी ने बताया कि वह किसी तरह बचकर अस्पताल गईं, जहां उन्हें पानी चढ़ाया गया। उन्होंने पुलिस में तहरीर दी है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैं मरना नहीं चाहता...लिखकर एजेंट ने जान दी:कानपुर में कहा-मां युवराज को मत छोड़ना, उसने धोखा दिया; 5 पन्ने का सुसाइड नोट
    Next Article
    मेरठ की CCSU में शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़:बोला- साथ रहोगे तो नहीं पड़ेगी नौकरी करने की जरूरत, खुद करूंगा खर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment