Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने मासूम बेटे को पेट फाड़कर मार डाला:प्रयागराज में पत्थर से वार किए, मौत होने पर लकड़ी के ढेर में लाश छिपाई

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने चार माह के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्थर से ताबड़तोड़ वारकर उसका पेट फाड़ डाला। इससे मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति से झगड़े के बाद गुस्से में आकर उसने ऐसा किया। इसके बाद लाश को लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की तो बच्चे की क्षतविक्षत शव देखकर स्तब्ध रह गए। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पति-पत्नी में आए दिन होता था विवाद घटना सरायममरेज के पिलखिनी गांव में हुई। यहां रहने वाला संतोष यादव खेती करता है। उसकी शादी मनोरमा यादव से हुई है। पांच महीने पहले मनोरमा ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम ईश्वर रखा गया। आस-पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि पति-पत्नी में आए दिन खाना बनाने और अन्य बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। पिछले तीन चार दिनों से लगातार दोनों में झगड़ा चल रहा था। पूछने पर बोली, वह नहीं जानती रोज की तरह बुधवार को भी संतोष काम पर चला गया। इससे पहले उसका पत्नी से एक बार फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। संतोष के नाना हरीलाल यादव ने बताया, शाम को बहुत देर तक संतोष का बेटा दिखाई नहीं दिया। उसके रोने की आवाज भी नहीं सुनाई दी। पूछने पर मनोरमा ने कुछ नहीं बताया। उसने कहा कि वह कुछ नहीं जानती। क्षत-विक्षत लाश देखकर चीखने लगे परिजन बच्चे के नहीं मिलने पर परिवारवाले परेशान हो गए। उन्होंने संतोष को फोन कर जानकारी दी। उसने कुछ देर में लौटने की बात कही। उधर मनोरमा चुप्पी साधे रही। रात 10 बजे के करीब परिवारवाले तलाश करते हुए टिन शेड वाले उस कमरे में पहुंचे जहां खाना बनता था। यहां लकड़ी के ढेर के नीचे बच्चे का क्षत विक्षत शव पड़ा देख परिजन चीखने लगे। जानकारी पर संतोष भी आ गया। बोली-मारना नहीं चाहती थी इसके बाद मनोरमा से परिवारवालों ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ही शाम छह बजे के करीब गुस्से में पत्थर मारकर बेटे को मार डाला। बताया कि पति से झगड़े के बाद उसका खून खौल उठा था और इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। उसने यह भी कहा कि वह बच्चे को मारना नहीं चाहती थी लेकिन गुस्से में किए गए एक वार से ही उसका पेट फट गया और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद वह डर गई और लाश को लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। पुलिस बोली सरायममरेज थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्चे के बाबा ने तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में महिला ने यह बताया है कि पति आए दिन उससे झगड़ा करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर नहीं मिला तो दुकान बंद करनी पड़ेगी:आगरा में बोले मिठाई और फास्ट फूड दुकान संचालक, अभी कम कर दिए फूड आइटम्स
    Next Article
    सोलंकी ही सीसामऊ है, सीसामऊ ही सोलंकी:नसीम बोलीं-अखिलेश यादव ही तय करेंगे चुनाव कौन लड़ेगा; दावेदारी परिवार की ही रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment