Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलेंडर नहीं मिला तो दुकान बंद करनी पड़ेगी:आगरा में बोले मिठाई और फास्ट फूड दुकान संचालक, अभी कम कर दिए फूड आइटम्स

    11 hours ago

    1

    0

    शहर में एलपीजी सिलेंडर की कमी ने हलवाई और छोटे रेस्टोरेंट कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिलेंडर समय पर न मिलने और बाजार में ऊंचे दाम पर मिलने की वजह से कई दुकानदारों को अपने खाद्य पदार्थों की संख्या कम करनी पड़ रही है। कारोबारियों का कहना है कि अगर यही स्थिति जारी रही तो उन्हें दुकानें बंद करने तक की नौबत आ सकती है। शहर के प्रसिद्ध हलवाई प्रतिष्ठानों में शामिल देवी राम, भगत हलवाई और बृज रसनायम जैसे दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सिलेंडर न मिलने से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ बनाने का काम प्रभावित हो रहा है। हम अपने सामान में कटौती कर रहे हैं। ज्यादातर जरूरी चीजें ही बना रहे हैं। बृज रसनायम के मालिक उमेश ने बताया कि सिलेंडर की कमी से रोजमर्रा का काम चलाना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि गैस न मिलने से उत्पादन कम करना पड़ रहा है और समझ नहीं आ रहा कि आगे कारोबार कैसे चलेगा। वहीं दाउजी मिष्ठान भंडार के मालिक का कहना है जय अग्रवाल का कहना है कि यही हाल रहा तो एक दाे दिन में दुकान बंद करनी पड़ेगी दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल वे कुछ सामान इलेक्ट्रिक चूल्हे पर बनाकर काम चलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सभी चीजें उस पर बन पाना संभव नहीं है। ऐसे में अगर गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो उन्हें मजबूरी में दुकान का शटर गिराना पड़ सकता है। वहीं एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि गैस की कमी के कारण उन्हें आज से अपने कुछ आइटम बंद करने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो दुकान बंद करने की स्थिति बन सकती है। दुकानदारों का आरोप है कि बाजार में सिलेंडर की कालाबाजारी भी हो रही है। उनका कहना है कि जो सिलेंडर सामान्यतः करीब 1800 रुपए में मिलता है, वह अब मुश्किल से 3000 रुपए तक में मिल रहा है और उसे भी काफी मशक्कत के बाद हासिल करना पड़ रहा है। कारोबारियों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति जल्द सामान्य कराई जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि छोटे व्यापारियों का कामकाज प्रभावित न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में गैस पेट्रोल और डीजल पर्याप्त उपलब्धता:डीएम ने गैस-पेट्रोल पंप संचालकों संग की बैठक, बुकिंग के बाद डिलीवरी करें सुनिश्चित
    Next Article
    मां ने मासूम बेटे को पेट फाड़कर मार डाला:प्रयागराज में पत्थर से वार किए, मौत होने पर लकड़ी के ढेर में लाश छिपाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment