Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोलंकी ही सीसामऊ है, सीसामऊ ही सोलंकी:नसीम बोलीं-अखिलेश यादव ही तय करेंगे चुनाव कौन लड़ेगा; दावेदारी परिवार की ही रहेगी

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर की सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा- मेरी विधानसभा में मलिन बस्तियों को कभी भी खाली कराने का डर बना रहता है। दिल में मलाल है कि मैं ऐसी बस्तियों के लिए अभी काम नहीं कर पाई। हमारी सरकार आएगी तो मैं वादा करती हूं कि इन बस्तियों के परिवार को आवास दिलाने का काम करूंगी। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नसीम ने क्या किया, सीसामऊ में अभी भी क्या करना बाकी है और क्या उन्हें फिर से इस सीट पर टिकट मिलेगा? इन मुद्दों पर दैनिक भास्कर ने नसीम सोलंकी से बात की। आगे पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल- आप अपने काम के लिए खुद को 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब- मैं अपने आप को 10 में से 10 नंबर दूंगी। उपचुनाव के बाद मुझे एक साल काम करने का मौका मिला। जो भी सीसामऊ की जरूरत थी, उसे पूरा करने की कोशिश की। यह तो जनता का प्यार है, जो बार-बार हमें जीत का सेहरा पहनाती है। इससे पहले आर्यनगर जुड़ा हुआ था। जिस तरह से मेरे शौहर (पति) को सजा कराकर सीट खाली कराई गई। इसके बाद उपचुनाव हुआ। 1996 से हमारे परिवार ने इस सीट पर जीत हासिल की। जिस तरह से जनता ने जीत दिलाई, इससे पता चलता है कि सोलंकी ही सीसामऊ है, सीसामऊ ही सोलंकी है। सवाल- ऐसा कौन सा सबसे बड़ा काम है, जो आपने सीसामऊ में कराया? जवाब- मेरी विधानसभा की जो भी समस्या थी, उसकी आवाज उठाई। बस्तियों में बुलडोजर चलाया गया। उनके आशियानों को बसाने के लिए मैंने विधानसभा में आवाज उठाई। इसके लिए मैंने जो हो सका, वह काम किया। अल्लाह ने मुझसे खूब काम कराया। बहुत से ऐसे भी काम हैं, जो बड़े हैं, जो मुझे अपनी विधानसभा में कराना है। सवाल- कौन सा ऐसा काम है जो सीसामऊ में जरूरी है, वो आप अभी नहीं करा पाईं? जवाब- मेरी सीसामऊ विधानसभा में मलिन बस्तियां को कभी भी खाली कराने का डर बना रहता है। दिल में मलाल है कि मैं ऐसी बस्तियों के लिए अभी काम नहीं कर पाई। हमारी सरकार आएगी तो मैं वादा करती हूं कि इन बस्तियों के परिवार को आवास दिलाने का काम करूंगी। सवाल- 2027 में क्या लगता है, सीसामऊ से किसकी दावेदारी रहेगी? जवाब- जो भी दावेदार होगा, सोलंकी परिवार से ही होगा। सोलंकी में बस चेहरा बदल जाता है, नाम एक ही होता है। हाजी मुश्ताक सोलंकी की पीढ़ी चल रही है। दावेदारी परिवार की ही रहेगी। मैं नहीं समझती कि अब यहां कोई और दावेदारी करेगा। सवाल- आपको क्या लगता है, फिर टिकट मिलेगा? जवाब- यह तो अखिलेश जी ही तय करेंगे कि कौन चुनाव लड़ेगा। पार्टी का हाईकमान तय करेगा कि कौन चुनाव लड़ेगा। मैंने अच्छा काम किया होगा तो मैं ही रिपीट होऊंगी। अल्लाह से दुआ है कि मेरे पति को सुप्रीम कोर्ट से परमिशन मिल जाए, तो मेरे पति चुनाव लड़ेंगे। जो भी हो, परिवार से ही लड़ेगा। सवाल- सीसामऊ विधानसभा में मिश्रित आबादी रहती है, ऐसे में हिंदुओं के लिए कौन सा सबसे बड़ा काम किया? जवाब- मेरी विधानसभा में जब भी मौका मिला, सबके लिए काम किया। जब अभी बजट सत्र चल रहा था, तो मैंने सदन में अपनी विधानसभा के जितने भी धार्मिक स्थल हैं, उनके सौंदर्यीकरण के लिए एक-एक करोड़ रुपए की राशि की मांग की है। चाहे मंदिर हो या मस्जिद या फिर गुरुद्वारा हो, सबके लिए काम किया है। मेरे लिए तो हर वर्ग बराबर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां ने मासूम बेटे को पेट फाड़कर मार डाला:प्रयागराज में पत्थर से वार किए, मौत होने पर लकड़ी के ढेर में लाश छिपाई
    Next Article
    पीलीभीत में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी:1440 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment