Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां न्याई माता मंदिर तक रोपवे बनाने की मांग:सीएम योगी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, चित्रकूट के प्राचीन मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण का रखा प्रस्ताव

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले से जुड़े धार्मिक और पर्यटन विकास के मुद्दे उठाए। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान महेंद्र कोटार्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम पंचायत खोह स्थित आदिशक्ति मां न्याई माता मंदिर क्षेत्र का एक प्राचीन और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार वनवास काल में भगवान श्रीराम चित्रकूट आगमन के दौरान इसी मार्ग से गुजरे थे। यहां उनके चरण पादुका चिन्ह भी मौजूद हैं, जिसके कारण यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मैहर की तर्ज पर रोपवे बनाने की मांग जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मध्य प्रदेश के मैहर माता धाम की तर्ज पर मां न्याई माता मंदिर तक रोपवे निर्माण कराने की मांग की। उनका कहना था कि रोपवे बनने से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन विभाग के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का भी प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने मांगा विस्तृत प्रस्ताव महेंद्र कोटार्य के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से लेते हुए विस्तृत योजना तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही चित्रकूट दौरे पर आने वाले हैं और प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सोमनाथ चर आने का दिया निमंत्रण मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सोमनाथ चर में विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने उनके निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आने की सहमति जताई। मुख्यमंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री से मुलाकात और मिले आश्वासन पर महेंद्र कोटार्य ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता की बात को गंभीरता से सुनना मुख्यमंत्री की संवेदनशील कार्यशैली और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज CM के हाथों सम्मानित होगा वाराणसी का टाॅपर सूर्यदीप:UP बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में छठवां स्थान पाया; सर्किट हाउस में होगा लाइव प्रसारण
    Next Article
    लूटकांड के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:बदायूं में दो बदमाश और एक सिपाही को लगी गोली, 9 मई की बाइक व मोबाइल लूट में थे वांछित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment