Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां और 4 बच्चों का हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर:अंबेडकरनगर में बच्चों को ईंट से कुचलकर मारा, मां की लाश घर से 100 मी. दूर मिली थी

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के अंबेडकरनगर में मां और 4 बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी आमिर और पुलिस के बीच रविवार सुबह 5 बजे नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि आरोपी आमिर भागने की फिराक में है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। इस दौरान बाइक से एक संदिग्ध आते दिखा। रूकने का इशारा करने पर वह बाइक घुमाकर भागने लगा। भागने के चक्कर में बाइक फिसल गई। फिर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर हो गया। उसके सीने में गोली लगी। इस दौरान एसओजी प्रभारी विनोद यादव के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। एक दरोगा और एक सिपाही घायल हुए हैं। दरअसल, 2 मई को मुरादाबाद मोहल्ले में एक ही परिवार के चार बच्चों के शव घर के अंदर बिस्तर पर खून से लथपथ मिले थे। बच्चों की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या की गई थी। मां गासिया खातून लापता हो गई थी। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। तब पुलिस ने आशंका जताई थी कि मां, बच्चों की हत्या कर फरार हो गई। हालांकि, रविवार को घर से 100 मीटर दूर गासिया की लाश मिली तो पुलिस की पूरी थ्योरी ही पलट गई। गासिया के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की तो आमिर का नाम सामने आया। पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे मकसद क्या था? सबूतों के आधार पर पता लगाया जाएगा। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़-आगरा में बारिश, 64 जिला में आंधी-बरसात का अलर्ट:पिछले 24 घंटे में बाराबंकी में सबसे ज्यादा पानी बरसा, एक की मौत; जालौन सबसे गर्म रहा
    Next Article
    इकलौते बेटे ने शादी के तीसरे दिन सुसाइड किया:लखनऊ में परिजन बोले- पड़ोसी लड़के से विवाद हुआ, फोन पर धमकी मिल रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment