Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का दूसरा स्थापना दिवस:शतचंडी महापाठ और पौधरोपण के साथ समारोह आयोजित

    14 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का दूसरा स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर निर्माणाधीन कुलपति आवास में शतचंडी महापाठ और हवन-पूजन का आयोजन किया गया। साथ ही, कुलपति के निर्माणाधीन आवास परिसर में मौली श्री पौधे का रोपण भी किया गया। विश्वविद्यालय की आधारशिला 15 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोयलरा ग्राम में रखी थी। वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक भवनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह के मार्गदर्शन में इस वर्ष स्थापना दिवस को "संस्थापक सप्ताह" के रूप में मनाया गया। 9 मार्च से 14 मार्च तक एक ऑनलाइन व्याख्यानमाला आयोजित की गई। इसमें सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक और पत्रकारिता जैसे विभिन्न विषयों पर देश के कई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। शतचंडी महापाठ का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह और उनकी पत्नी ने पूजा-पाठ के साथ किया। इस अवसर पर एलबीएस महाविद्यालय के आचार्य डॉ. डी.पी. सिंह, एमएलके पीजी कॉलेज के प्रोफेसर अरविंद द्विवेदी, प्रोफेसर पी.के. सिंह, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह और विश्वविद्यालय निर्माण परियोजना के प्रबंधक बी.पी. सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य और आचार्यगण भी समारोह में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला थाना की काउंसलिंग से सुलझे 6 परिवार:सिद्धार्थनगर में आपसी मनमुटाव खत्म होने पर हुई विदाई
    Next Article
    लखनऊ में उपले बांट कर विरोध प्रदर्शन:गैस की किल्लत के बीच मुफ्त उपले बांटे , प्रदर्शनकारी बोले- भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर खाली हो गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment