Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला थाना की काउंसलिंग से सुलझे 6 परिवार:सिद्धार्थनगर में आपसी मनमुटाव खत्म होने पर हुई विदाई

    13 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में 15 मार्च, शनिवार को महिला थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र में छह परिवारों के बीच चल रहे विवाद को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाया गया। आपसी बातचीत और सहमति के बाद सभी छह जोड़ों को एक साथ विदा किया गया। महिला थाना में लंबे समय से पारिवारिक विवादों, आपसी अनबन और घरेलू तनाव से जुड़े मामलों की सुनवाई और काउंसलिंग की जाती रही है। इसी क्रम में शनिवार को भी छह दंपतियों को बुलाया गया। काउंसलिंग टीम ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और पति-पत्नी के बीच के मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद सभी छह जोड़ों ने आपसी सहमति से फिर साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद उन्हें महिला थाना से एक साथ विदा किया गया। इस दौरान कई परिवारों में लंबे समय से चला आ रहा तनाव समाप्त होता दिखा। जिन छह जोड़ों का समझौता कराया गया, उनमें जरीना खातून पत्नी वकील (निवासी चारियनवा, सिद्धार्थनगर); नेहा पत्नी अर्जुन (निवासी महादेवा लाला, उसका बाजार, सिद्धार्थनगर); ललिता पत्नी शिवा (निवासी बैजनाथपुर, सिद्धार्थनगर); सरिता पत्नी राजमन (निवासी डिडई, शिवनगर डिडई, सिद्धार्थनगर); हसीना पत्नी मतीउल्लाह (निवासी रतनपुर, सिद्धार्थनगर); और अंजलि पत्नी महेश (निवासी कृष्णा नगर, सिद्धार्थनगर) शामिल हैं। इन परिवारों के बीच सुलह कराने में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय और काउंसलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों को सुना और रिश्तों में आई कड़वाहट को कम करने का प्रयास किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने कांशीराम की जयंती मनाई:हाथरस में बहुजन और पीडीए दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का दूसरा स्थापना दिवस:शतचंडी महापाठ और पौधरोपण के साथ समारोह आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment