Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मैं राम नहीं तुम्हारा भाई हूं':मेरठ सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सांसद अरुण गोविल ने महिलाओं से कहा- भगवान पर भरोसा रखो

    3 hours ago

    1

    0

    'भगवान से जब कुछ मांगते हैं तो यह नहीं देखते की वह अच्छा है या बुरा। हमें भगवान से यह प्रार्थना करनी है कि जो हमारे लिए अच्छा हो वह होना चाहिए। इस मामले में क्या होगा, कैसे होगा, कब होगा? इस बात का किसी को कुछ नहीं मालूम, इसलिए भगवान से प्रार्थना कीजिए।' मेरठ सेंट्रल मार्केट में आवास विकास के खिलाफ चल रहे व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के 15वें दिन पहुंचे सांसद अरुण गोविल ने ये बात कही। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल सेंट्रल मार्केट पहुंचे तो वहां प्रदर्शन कर रही महिलांए ‘राम’ कहकर उनके सामने हाथ जोड़कर रोती नजर आईं। इस पर अरुण गोविल ने कहा- ‘मैं भगवान नहीं तुम्हारा भाई हूं, आप लोग मेरा परिवार हो। ये महिलांए मेरी बहन हैं।’ अरुण गोविल ने व्यापारियों से वार्ता की। उनको समझाया जिसके बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन स्थगित करा दिया। अरुण गोविल ने कहा कि ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश है उसके अनुसार ही हमें और आवास विकास को कार्य करना होगा। लेकिन सरकार लगातार आप लोगों का संज्ञान ले रही है और निश्चित रूप से आपको न्याय मिलेगा।’ मैंने मुख्यमंत्री और वकीलों से की बात अरुण गोविल ने महिलाओं से कहा कि ऐसा नहीं है कि ‘मैं आज 15 दिन बाद आया हूं तो मुझे इस प्रकरण का कुछ पता नहीं है। मैं लगातार सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से और यहां तक मंख्यमंत्री से भी मैंने इस मामले को लेकर वार्ता की है। हमारा पक्ष मजबूती से सुप्रीम कोर्ट में रखा जाएगा और न्याय मिलेगा।’ नेता मत बनाओ मैं भाई हूं महिलाओं के बीच जब अरुण गोविल वार्ता के लिए पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस पर सांसद ने कहा कि नारे लगाकर मुझे नेता मत बनाओ मैं इनका भाई बनकर ही ठीक हूं। हालांकि बाद तक भी लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। राम के किरदार से बाहर आने का प्रयास सांसद अरुण गोविल विपक्ष द्वारा लगातार राम के नाम से ट्रोल किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लोग यह भी कहते हैं कि हम तो राम को लाए थे यह अब हमारे साथ क्या हो रहा है। ऐसे में अब खुद को उस किरदार से अलग करने के लिए सांसद का कहना है कि ‘मैं राम नहीं हूं।’ ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… लेक्चरर की पत्नी की हत्या में नौकरानी पर शक:कानपुर पुलिस ने 6 को उठाया, बेटी की शादी के लिए खरीदे थे जेवरात कानपुर में लेक्चरर की पत्नी का मर्डर-लूटकांड में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस की जांच नौकरानी के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस ने नौकरानी ऊषा और उसकी भांजी समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ कर रही है। डीसीपी वेस्ट का दावा है कि जल्द ही मर्डर केस का खुलासा करेंगे। पुलिस नौकरानी और उसके परिवार के संदिग्धों की लोकेशन, कॉल डिटेल समेत अन्य सबूतों की जांच कर रही है। तस्दीक होते ही मर्डर और लूटकांड का खुलासा करेगी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:फर्रुखाबाद में नेता के बाउंसर ने शादी में गोली चलाई, दुल्हन के जीजा को लगी
    Next Article
    उन्नाव में डीसीएम में लगी आग, VIDEO:हंस धर्म कांटा के पास हादसा, यातायात हुआ प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment