Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां से झगड़े के बाद ग्रामीण ने की आत्महत्या:यूपी-112 टीम ने कराया था समझौता, जाने के बाद लगाया फंदा

    6 hours ago

    1

    0

    हरदोई में एक अधेड़ व्यक्ति ने अपनी मां से झगड़े के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना पाली थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव की है। पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया था, जिसके कुछ देर बाद ही व्यक्ति का शव एक बाग में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय भारत पुत्र नत्थू के रूप में हुई है, जो खेती-बाड़ी का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी मीरा, एक बेटा प्रांशु और पांच बेटियां हैं। सोमवार शाम को भारत का अपनी मां से किसी घरेलू बात पर झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि यूपी-112 पर कॉल कर दिया गया। सूचना मिलने पर पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों से पूछताछ की और उनके बीच समझौता कराकर वापस लौट गई। पुलिस के जाने के तुरंत बाद भारत घर से निकल गया। देर शाम रत्नापुर के एक बाग में उसका शव गमछे से फंदे पर लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में ओलावृष्टि से फसल खराब, मुआवजे की मांग:बटाईदार किसानों के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    तालाब से भैंस निकालने गया किशोर तालाब में डूबा:सीतापुर में कल दोपहर से लापता था, देर रात शव बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment