Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां से लव-मैरिज करने वाले को मारने न्यूजीलैंड से आया:रामपुर में फुफेरे भाई के साथ दुकान में घुसा, सौतेले पिता को गोलियों से भूना

    17 hours ago

    1

    0

    रामपुर में 30 साल के व्यापारी की हत्या उसके सौतेले बेटे ने अपनी बुआ के लड़के के साथ मिलकर की थी। बेटा अपनी मां की दूसरी शादी से नाराज था। शनिवार को हुई इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। शाम करीब 5 बजे अपनी दुकान पर बैठे व्यापारी नवजोत सिंह पर कार से आए 2 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगते ही नवजोत जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर कार से भाग गए। नवजोत के पिता निशान सिंह ने आरोप लगाया कि सौतेले बेटों ने अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर हत्या की। निशान सिंह ने सौतेले बेटे अवदीप, उसके भाई और बुआ के बेटे राजन दीप समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। दोनों सौतेले बेटे न्यूजीलैंड में रहते हैं। मामला जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर मिलक खानम थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया- नवजोत के सौतेले बेटे अवदीप ने अपने फुफेरे भाई राजन दीप के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। धरने पर बैठी मां और पत्नी रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे नवजोत का शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान नवजोत की मां जगजीत कौर और पत्नी कमल कौर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। इसके बाद करीब 15 मिनट तक सीओ बिलासपुर हर्षिता सिंह ने घरवालों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद घरवालों ने नवजोत का अंतिम संस्कार किया। मां की दूसरी शादी से नाराज थे सौतेले बेटे कुम्हरिया टाह गांव में रहने वाले नवजोत सिंह की ‘गिल वॉशिंग हब’ नाम से दुकान है। पिता निशान सिंह किसान हैं। एक बहन कनाडा में जॉब करती है। नवजोत सिंह की पहली शादी साल- 2023 में नवजोत कौर से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद ही पति से झगड़े के बाद नवजोत अपने मायके चली गई थी। मायके में ही उसकी कुछ दिन बाद मौत हो गई थी। करीब एक साल पहले नवजोत ने 40 साल की महिला कमल कौर से लव मैरिज कर ली थी। कमल कौर के पहले पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। पहले पति से उसके 2 बेटे अवदीप और जोगनगो हैं। दोनों न्यूजीलैंड में नौकरी करते हैं। नवजोत के पिता निशान सिंह ने बताया- बहू के दोनों सौतेले बेटे इस शादी से नाराज थे। वह नहीं चाहते थे कि उनकी मां दूसरी शादी करे। अवदीप 5 दिन पहले ही न्यूजीलैंड से लौटा था। उसने अपनी बुआ के बेटे राजन दीप के साथ मिलकर नवजोत की हत्या की साजिश रची। मेरी बहू की जान को खतरा है, उसे सुरक्षा दी जाए। 6 सीन में देखिए पूरा मामला अब पढ़िए सीसीटीवी में क्या दिख रहा… CCTV फुटेज में नवजोत अपनी दुकान में एक अन्य व्यक्ति से खड़े होकर बात कर रहे हैं। इसी दौरान दुकान के सामने सिल्वर रंग की अल्टो कार आकर रुकती है। चेहरे पर कपड़ा बांधे 2 लोग कार से उतरते हैं। इनमें से एक पिस्टल लेकर दुकान के अंदर पहुंचता है। दूसरा व्यक्ति भागकर छिप जाता है। जबकि, युवकों के हाथ में हथियार देखकर नवजोत उनको पकड़ने दौड़ते हैं। इसी दौरान हमलावर राजन दीप उन पर फायर कर देता है। दोनों गुत्थमगुत्था हो जाते। तभी दूसरा हमलावर अवदीप पीछे से आकर गोली चला देता है। गोली लगने के बाद नवजोत जमीन पर गिर पड़ते हैं। दूसरा हमलावर फिर फायर करता है। इसके बाद नवजोत उठकर दुकान के अंदर भागते हैं, लेकिन वहां जाकर गिर पड़ते हैं। दोनों हमलावर उन पर दोबारा फायर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन गोली नहीं चलती। इसके बाद दोनों आराम से कार में बैठते हैं और भाग जाते हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नवजोत सिंह को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पता चला है कि सौतेले पिता की हत्या का पता चलते ही कमल कौर का दूसरा बेटा जोगनगो भी न्यूजीलैंड से भारत के लिए रवाना हो गया है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया- घरवाले शनिवार रात करीब 11 बजे तक थाने में मौजूद थे। व्यापारी के पिता ने सौतेले बेटे समेत 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- रामपुर में व्यापारी की 4 गोली मारकर हत्या, कार सवार 2 बदमाशों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां रामपुर में 30 साल के व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपनी दुकान पर बैठा था। शाम करीब 5 बजे कार सवार 2 लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। व्यापारी को 4 गोलियां लगीं। गोली उनके सीने और पीठ पर लगी। घटना देख आसपास के लोगों ने पुलिस और व्यापारी के घरवालों को सूचना दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने गोरखनाथ मंदिर में कलश स्थापना की:बलरामपुर में कन्या पूजन कर गिफ्ट बांटे; विंध्याचल धाम में 6 लाख भक्तों ने दर्शन किए
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:भाजपा SC मोर्चा के जिलाध्यक्षों का ऐलान, कुंदन सिंह को लखनऊ की जिम्मेदारी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment