Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:भाजपा SC मोर्चा के जिलाध्यक्षों का ऐलान, कुंदन सिंह को लखनऊ की जिम्मेदारी मिली

    17 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने यूपी में अनुसूचित जाति मोर्चा ने 98 संगठनात्मक जिलों में मोर्चों के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। रविवार शाम प्रदेश अध्यक्ष अशोक रात ने लिस्ट जारी कर दी। लखनऊ महानगर में कुंदन सिंह गौतम और वाराणसी महानगर में मनोज सोनकर को मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अयोध्या जिला में सियाराम रावत और अयोध्या महानगर में अभिषेक सागर, गोरखपुर महानगर में राजेश कुमार और गोरखपुर जिला में संजीव पासवान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। एससी मोर्चा के जिलाध्यक्षों में पासी, कोरी, धोबी, खटीक, जाटव समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। लेकिन सबसे अधिक पासी समाज से जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। किसे कहां जिलाध्यक्ष बनाया गया, पूरी लिस्ट देखिए… गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला शव गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित वंदना एन्क्लेव कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां किराए के कमरे में एक सिलाई कारीगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। मूल रूप से लखीमपुर खीरी के रहने वाले 35 वर्षीय अंशुल अपनी पत्नी निशा के साथ यहां किराए पर रहते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं, जो गांव में ही रहते हैं। अंशुल और उनकी पत्नी एक ही फैक्ट्री में सिलाई का काम करते थे। अंशुल को फैक्ट्री से दो दिन की छुट्टी मिली थी, जिसके चलते वह शनिवार को घर पर था और पत्नी सुबह काम पर गई थी। कमरे में अंशुल के साथ उनका जीजा पप्पू भी रहता था, जो सिलाई का काम करता है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे पप्पू खाना खाने कमरे पर आया था और खाने के बाद वापस चला गया। शाम करीब सात बजे जब पत्नी निशा काम से लौटी, तो कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। अंदर जाकर देखने पर उसने अंशुल का शव चारपाई पर खून से लथपथ देखा। उसकी कमर में गोली लगी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर बुलंदशहर में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर, 1 की मौत-21 घायल:ज्योत लेने जा रहे थे श्रद्धालु, सभी अलीगढ़ रेफर; एक की हालत नाजुक बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में बेलोन के पास शनिवार रात करीब 9:45 बजे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर और सिलेंडर लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महिलाओं, बच्चों समेत करीब 21 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डायल 112 के वाहनों और एंबुलेंस की मदद से डिबाई सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर हालत वाले घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया। घायलों के उपचार में डिबाई के निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी मदद की। ट्रैक्टर में अहमदगढ़ क्षेत्र के सियारली गांव के करीब 30-35 ग्रामीण सवार थे। सभी गांव के मंदिर में स्थापित करने के लिए माता की ज्योत लेने बेलोन जा रहे थे। ट्रैक्टर में महिलाएं, युवतियां और बच्चे भी सवार थे। बेलोन के पास सामने से आ रहे सिलेंडरों से भरे ट्रक से ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। पढ़ें पूरी खबर गाजियाबाद में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:50 हजार का इनामी था, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा गाजियाबाद क्राइम ब्रांच व थाना लिंक रोड पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में 50 हजार के इनामी फरमान को पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया है। पुलिस ने चोरी की फॉर्चूनर गाड़ी को भी बरामद किया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल से पूछताछ में पता चला है कि फरमान अपने अलग अलग साथियों के साथ वाहनों को चोरी करके हरियाणा और दूसरे राज्यों में पहुंचाता था। ACP साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि लिंकरोड पुलिस सूर्यनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी तभी एक सफेद रंग की कार सामने से आती हुई दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा पुलिस द्वारा किया गया तो फॉर्चूनर कार सवार द्वारा कार को न रोककर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देखकर आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगा। जहां पुलिस ने दौड़ाकर दोनों पैर में गोली मारी। पढ़ें पूरी खबर आगरा में रिटायर्ड लेखाकार से 72.74 लाख ठगे:ATS अफसर बनकर 34 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, कहा- तुम्हारे आतंकियों से कनेक्शन आगरा में साइबर ठगों ने खुद को पुलिस और एटीएस (ATS) अफसर बताकर नगर निगम के रिटायर्ड लेखाकार को 34 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। आरोपियों ने आतंकी फंडिंग में फंसाने, जेल भेजने और एनकाउंटर करने की धमकी देकर उनकी जीवनभर की कमाई 72 लाख 74 हजार 900 रुपए ठग लिए। पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया। सिकंदरा निवासी विनोद कुमार श्रीवास्तव नगर निगम से लेखाकार के पद से रिटायर हुए हैं। उनके मुताबिक, 21 अगस्त को उनके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा, 'पुलिस लाइन से बोल रहा हूं, एटीएस वाले आपसे बात करेंगे।' इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने खुद को एटीएस अफसर बताते हुए उन्हें डराना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर ट्रक की टक्कर से बाप-बेटे की मौत, हाथरस में दोनों के ऊपर से निकला पहिया हाथरस में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे मौत को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक में फंसकर बाइक 50 मीटर तक घिसटती गई, जिससे आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाया, तब तक बाइक जलकर रख हो गई थी। दोनों शवों को लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर सासनी थाना इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर एटा में डंपर ने तीन किशोरों को रौंदा: श्राद्ध में जा रहे मौसेरे-ममेरे भाइयों की मौत, 2 ने मौके पर तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा एटा में बाइक सवार तीन किशोरों की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। तीनों बाइक से श्राद्ध में शामिल होने ननिहाल की ओर जा रहे थे। रात 11 बजे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने रात दो बजे एटा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान फिरोजाबाद के करन कश्यप (15), सुमित कश्यप (17) और एटा के मुनिया खेड़ा निवासी आशु के रूप में हुई है। करन और सुमित मौसेरे भाई थे। आशु ममेरा भाई था। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना आवागढ़ थाना क्षेत्र के टूंडला रोड पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां से लव-मैरिज करने वाले को मारने न्यूजीलैंड से आया:रामपुर में फुफेरे भाई के साथ दुकान में घुसा, सौतेले पिता को गोलियों से भूना
    Next Article
    अखिलेश बोले- लड़कियों को पीटने वाले गाजियाबाद के:ब्रजेश पाठक ने पूछा- ये यूपी का अपमान, दिल्ली पुलिस ने कहा- वो लड़की नहीं, लड़का है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment