Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मैं ठाकुर हूं' बोलने वाली बैंककर्मी से बैड टच:कानपुर में कहा- अपनी बेटियों को बुर्के में रखते हैं, मुझे ई-रिक्शे पर गलत तरीके से छुआ

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मैं ठाकुर हूं… कहने वाली बैंक कर्मी आस्था सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपने साथ ई-रिक्शा में मुस्लिम युवक के ऊपर बैड टच का आरोप लगा रही हैं। आस्था ने कहा- मैंने मुक्का मारा तब वहां से भागा। उसने मेरी थाई को छूने की कोशिश की। ये अपने घर की बहू-बेटियों को बुर्के में रखते हैं। दूसरे घर की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं। आस्था ने 2 मिनट 8 सेकेंड का वीडियो जारी किया बैंककर्मी आस्था सिंह ने VIDEO जारी करके कहा- मैं अपनी ब्रांच से मेट्रो स्टेशन के लिए निकली। वहां से मैंने ई रिक्शा लिया। मेरे बगल में एक आंटी बैठी थी। मेरे सामने एक मुस्लिम पर्सन बैठा था। मैं कुछ चीजों में परेशान थी और मैंने उतना ध्यान नहीं दिया। मैंने थोड़ी देर बाद देखा कि उस पर्सन का पैर मेरे दोनों पैर के बीच पहुंच गया। 10 सेकेंड के बाद ऐसा लगा कि हाथ मेरे बॉडी पार्ट में टच हो गया। मैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट में थी। अचानक से उसका हाथ मेरे कुर्ते के अंदर से थाई तक पहुंच गया। मैंने उसे झापड़ मारा, धक्का दिया मैंने उसे धक्का देते हुए एक झापड़ मारा। मैंने हाथ पर मुक्का मारा। मैं जहां पर थी वो मुस्लिम क्राउडेड प्लेस था। यहां पूरी मुस्लिम कम्युनिटी है। मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल पाई। जितना मैं कर सकती थी उतना किया। उसने गलती मानने की बजाय मुझसे कहा कि तुम्हे बैठने की तमीज नहीं है। मैंने इसकी 2-3 सेकेंड की वीडियो बना ली है। ये वही इंसान हैं जो अपने घर की बहू-बेटियों को बुर्का पहनाकर रखते हैं, जिससे कोई उनकी शक्ल भी न देख सके। दूसरे घर की इज्जत के साथ ये खिलवाड़ करते हैं। ये सेक्युलर का तमाचा है हमारे मुंह पर जो हम भाई-भाई करके घूमते हैं। अभी भी समय है जाग जाओ अपनी पहचान बनाओ और इनको इनकी औकात दिखाओ। पुलिस बोली- थाने में शिकायत दर्ज कराएं बैंककर्मी आस्था का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, पुलिस ने इसे लेकर सतर्कता दिखाई। X पर कानपुर पुलिस कमिश्‍नरेट की तरफ से आस्‍था सिंह को संबोधित करते हुए लिखा गया है- कृपया पूर्ण विवरण सहित थाना स्‍थानीय पर शिकायत दर्ज कराएं। नियमानुसार आवश्‍यक कार्यवाही की जाएगी। घटना से संबधित थाने का नाम अवगत कराने का कष्‍ट करें। बैंक में स्टाफ से हुआ था आस्था का विवाद 6 जनवरी को एचडीएफसी बैंक की पूर्व महिला कर्मचारी अपना कार्यभार मुक्‍त करने का पत्र लेने आई थीं। काफी देर इंतजार के बाद उनके पति बैंक पहुंचे। इसको लेकर बैंककर्मी का दंपती से झगड़ा हो गया। बाद में बैंककर्मी ने स्‍पष्‍टीकरण देते हुए बताया कि उस महिला कर्मचारी के पति ने उनकी डेस्‍क पर आकर उनकी जाति पूछी और उनसे अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करते हुए परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके जवाब में आस्‍था सिंह ने गुस्‍से में कहा था कि वह ठाकुर हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… काशी में 200 साल पुरानी मस्जिद 22 मिनट में ढहाई:आधी रात 1000 जवान तैनात, 5 बुलडोजर चले, पूरा मलबा रातों-रात हटवाया वाराणसी में आधी रात प्रशासन ने 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को ढहा दिया। महज 22 मिनट में 5 बुलडोजरों ने 42 फीट ऊंची मस्जिद को तोड़ दिया। पूरा मलबा भी रातों-रात ट्रकों में भरकर हटा दिया गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मई में 2000 से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र:सीएम योगी ने 21 विभागों के 932 लोगों की नियुक्ति; बोले- एक नियुक्ति पत्र पूरे परिवार के संघर्ष की जीत
    Next Article
    यूपी में एक दिन में लगेंगे 35 करोड़ पौधे:'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर जोर; नवग्रह और नक्षत्र वाटिकाओं से पारंपरिक संतुलन साध रही सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment