Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं ठाकुर हूं...केस में पुलिस ने जांच शुरू की:कानपुर में ऋतु के पति से 20 मिनट पूछताछ; आस्था सिंह ने दी थी तहरीर

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर के HDFC बैंक में ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने वाली कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में आस्था सिंह भदौरिया और ऋतु त्रिपाठी ने पनकी थाने में अलग-अलग तहरीर दी थी। आस्था ने पूर्व बैंककर्मी ऋतु त्रिपाठी, उनके पति और ननद के खिलाफ वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जबकि ऋतु ने धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पुलिस ने ऋतु के पति ऋषि त्रिपाठी से करीब 20 मिनट तक पूछताछ की। पति ने वीडियो वायरल करने से इनकार किया है। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया- आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के मामले की जांच की जा रही है। बैंक बीते तीन दिनों से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इस वजह से जांच अटकी हुई है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कानपुर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें HDFC बैंक की कर्मचारी आस्था सिंह दूसरी कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी और उनके पति से कहती नजर आ रही हैं— “मैं ठाकुर हूं, तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी।” गुस्से में वह लैपटॉप उठाकर किसी पर हमला करने की कोशिश करती भी दिखाई देती हैं। 6 जनवरी का यह वीडियो 8 फरवरी को सामने आया था। वीडियो के वायरल होने के बाद आस्था और ऋतु के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद आस्था सिंह ने क्या कहा? वीडियो सामने आने के बाद आस्था सिंह ने कहा- वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा। महिला कर्मचारी ने इस्तीफा देकर उसी दिन रिलीविंग की मांग की थी। इस दौरान उसकी ननद सुबह से ही ब्रांच में मौजूद थी, जिससे हल्की बहस हो गई। महिला कर्मचारी ने यह बात अपने पति को बताई। वह वर्किंग आवर खत्म होने के बाद बैंक आया, मेरे साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसका पति मेरे डेस्क पर आकर मेरी जाति पूछने लगा और धमकाया। धमकी और अपमान को बर्दाश्त नहीं किया आस्था सिंह ने कहा- मैं मानती हूं कि मेरे कुछ शब्द गलत हो सकते हैं। सार्वजनिक सेवा में शब्दों का चयन सोच-समझकर होना चाहिए। लेकिन धमकी और अपमानजनक भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वीडियो को जातिवाद का मुद्दा बनाकर गलत तरीके से पेश किया गया है। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैं ठाकुर हूं और मुझे इस बात का गर्व है… जय श्रीराम। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए HDFC बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह भदौरिया ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वह मानसिक तनाव में हैं और उन्हें ऐसा लग रहा है कि सुसाइड कर लें। ऋतु त्रिपाठी ने सीधे उनके चरित्र पर उंगली उठाई है। जब लोगों को कुछ नहीं मिलता, तो वे महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं। उनके चरित्र से बड़ा दाग और क्या लगाया जा सकता है। ऋतु को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि गलती उनके पति की है। सेल्स जॉब में बाहर जाना काम का हिस्सा ऋतु के सीनियर्स के साथ घूमने-फिरने के आरोपों पर आस्था ने कहा कि उनकी प्रोफाइल सेल्स की है, जिसमें बाहर जाकर क्लाइंट्स से मिलना और विजिट करना नौकरी का हिस्सा होता है। उन्होंने कहा, “सेल्स की जॉब में बाहर निकलना पड़ता है, कॉल पर जाना और क्लाइंट्स से मिलना पड़ता है। मैं इंसेक्योर नहीं हूं। जब कुछ नहीं मिला तो मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए।” ऋतु बोलीं- मैं कानपुर की बेटी हूं, इज्जत बचाएं पूर्व बैंक कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया। इसमें वह कह रही हैं कि जिसके परिवार की बेज्जती हुई, वह मैं हूं। जिसको गालियां सुनाई गईं वह मैं हूं। इतना सब होने के बाद भी मैंने वीडियो वायरल नहीं किया। झूठे वीडियो वायरल करके रानी लक्ष्मीबाई बनने की चाहत नहीं है मेरे अंदर। मैं ब्राह्मण हूं, मुझे इस बात का गर्व है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि मैं कानपुर की बेटी हूं। इस ब्राह्मण बेटी की इज्जत बचाएं, मुझे सपोर्ट करें। अगर मैं गलत नहीं हूं तो मेरी मदद करें। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें दामाद बोला-सास से प्यार करना सबसे बड़ी गलती; 9 महीने में ही जीजा के साथ भाग गई, काश...बेटी से शादी करता अलीगढ़ में सास के साथ भागने वाला दामाद अब पछता रहा है। उसका कहना है कि सास से प्यार करके हमने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी। 9 महीने में ही उसका अपने जीजा के साथ अफेयर हो गया। वह छिप-छिपकर उससे बातें करने लगी, फिर भाग गई। काश… बेटी के साथ शादी कर लेता, तो सुखी रहता। अब मुझे पुलिस ही इंसाफ दिलाएगी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बोर्ड एग्जाम से पहले CBSE ने जारी किया नोटिस, 14 फरवरी से पहले करना होगा ये काम
    Next Article
    काशी-अयोध्या समेत 4 जिला कोर्ट बम से उड़ाने की धमकी:परिसर को खाली कराए गए, वाराणसी जज बाहर आए; ATS मौके पर पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment