Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं ठाकुर हूं...वायरल वीडियो में पुलिस ने शुरु की जांच:पूर्व बैंक कर्मी के पति से थाने में 20 मिनट पूछताछ; बोले- हम भी तहरीर देंगे

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में HDFC बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर और पूर्व बैंक कर्मी के बीच का विवाद थम नहीं रहा है। मैं ठाकुर हूं... कहने वाली आस्था सिंह भदौरिया ने पनकी थाने में तहरीर दी। उन्होंने पूर्व बैंक कर्मी ऋतु त्रिपाठी, उनके पति ऋषि मिश्रा और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने कहा- मुझे बदनाम किया जा रहा है। अब पनकी पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने ऋतु त्रिपाठी के पति ऋषि मिश्रा को थाने बुलाया और करीब 20 मिनट तक पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने कहा- मैंने अपना पक्ष रख दिया है। मैंने वीडियो वायरल नहीं किया है। मैं भी मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दूंगा। अब पूरा मामला पढ़िए… कानपुर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें HDFC बैंक की कर्मचारी आस्था सिंह दूसरी कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी और उनके पति से कहती नजर आ रही हैं— “मैं ठाकुर हूं, तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी।” गुस्से में वह लैपटॉप उठाकर किसी पर हमला करने की कोशिश करती भी दिखाई देती हैं। 6 जनवरी का यह वीडियो 8 फरवरी को सामने आया था। वीडियो के वायरल होने के बाद आस्था और ऋतु के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद महिला बैंक कर्मी ने दी सफाई महिला बैंक कर्मी ने सफाई में कहा- वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। महिला कर्मचारी ने इस्तीफा देकर उसी दिन रिलीविंग की मांग की थी। इस दौरान उसकी ननद सुबह से ही ब्रांच में मौजूद थी, जिससे हल्की बहस हो गई। उन्होंने कहा कि बाद में महिला कर्मचारी ने यह बात अपने पति को बताई, जो वर्किंग आवर खत्म होने के बाद बैंक आया और मेरे साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आस्था ने कहा कि महिला कर्मचारी के पति ने मेरी डेस्क पर आकर मेरी जाति पूछी और धमकी भरे शब्द कहे। 'मैं अपने बयान पर कायम हूं' आस्था सिंह ने कहा, मैं मानती हूं कि मेरे कुछ शब्द गलत हो सकते हैं। सार्वजनिक सेवा में शब्दों का चयन सोच-समझकर होना चाहिए, लेकिन धमकी और अपमानजनक भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वीडियो को जातिवाद का मुद्दा बनाकर गलत तरीके से पेश किया गया है। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैं ठाकुर हूं और मुझे इस बात का गर्व है… जय श्रीराम। आस्था बोलीं- मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए HDFC बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह भदौरिया ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वह मानसिक तनाव में हैं और उन्हें ऐसा लग रहा है कि सुसाइड कर लें। आस्था ने कहा कि ऋतु त्रिपाठी ने सीधे उनके चरित्र पर उंगली उठाई है। जब लोगों को कुछ नहीं मिलता, तो वे महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि उनके चरित्र से बड़ा दाग और क्या लगाया जा सकता है। ऋतु को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि गलती उनके पति की है। आस्था बोलीं-मुझे डीफेम किया गया आस्था ने कहा- मैंने पनकी थाने में शिकायत की है। मैं पूरे मामले में कार्रवाई चाहती हूं। उन्होंने कहा, “मुझे डीफेम किया गया है। मैं मानहानि का केस करूंगी। जाति को लेकर सिर्फ ‘ठाकुर’ शब्द का मुद्दा बनाया गया। आपने मेरी जाति पूछी, तो मैंने कहा कि मैं ठाकुर हूं और मुझसे तमीज से पेश आने को कहा। इसके बाद एक महीने बाद वीडियो इरादतन वायरल किया गया।” उन्होंने कहा कि जब कोई ठोस बात नहीं मिली तो भावनात्मक तरीके से मामला पेश किया गया। सेल्स जॉब में बाहर जाना काम का हिस्सा ऋतु के सीनियर्स के साथ घूमने-फिरने के आरोपों पर आस्था ने कहा कि उनकी प्रोफाइल सेल्स की है, जिसमें बाहर जाकर क्लाइंट्स से मिलना और विजिट करना नौकरी का हिस्सा होता है। उन्होंने कहा, “सेल्स की जॉब में बाहर निकलना पड़ता है, कॉल पर जाना और क्लाइंट्स से मिलना पड़ता है। मैं इंसेक्योर नहीं हूं। जब कुछ नहीं मिला तो मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए।” ऋतु बोलीं- मैं कानपुर की बेटी हूं, इज्जत बचाएं वहीं दूसरी पूर्व बैंक कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया। इसमें वह कह रही हैं कि जिसके परिवार की बेज्जती हुई, वह मैं हूं। जिसको गालियां सुनाई गईं वह मैं हूं। इतना सब होने के बाद भी मैंने वीडियो वायरल नहीं किया। झूठे वीडियो वायरल करके रानी लक्ष्मीबाई बनने की चाहत नहीं है मेरे अंदर। मैं ब्राह्मण हूं, मुझे इस बात का गर्व है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि मैं कानपुर की बेटी हूं। इस ब्राह्मण बेटी की इज्जत बचाएं, मुझे सपोर्ट करें। अगर मैं गलत नहीं हूं तो मेरी मदद करें। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें दामाद बोला-सास से प्यार करना सबसे बड़ी गलती; 9 महीने में ही जीजा के साथ भाग गई, काश...बेटी से शादी करता अलीगढ़ में सास के साथ भागने वाला दामाद अब पछता रहा है। उसका कहना है कि सास से प्यार करके हमने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी। 9 महीने में ही उसका अपने जीजा के साथ अफेयर हो गया। वह छिप-छिपकर उससे बातें करने लगी, फिर भाग गई। काश… बेटी के साथ शादी कर लेता, तो सुखी रहता। अब मुझे पुलिस ही इंसाफ दिलाएगी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लव जिहाद के विरोध में हिन्दू महापंचायत:हिन्दूवादी नेता हाउस अरेस्ट; मेरठ में बैंककर्मी युवती-मुस्लिम युवक की शादी पर विवाद
    Next Article
    काकादेव में युवक ने सुसाइड किया:पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक पी गया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment