Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई के मुलुंड में मेट्रो पिलर का स्लैब गिरा:ऑटो-कार चपेट में आए, एक की मौत तीन लोग घायल

    3 hours ago

    1

    0

    मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो लाइन नंबर 4 के पिलर का स्लैब गिर गया। स्लैब एक ऑटो रिक्शा और स्कोडा कार पर गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एल.बी.एस. रोड, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्ट्री के पास की है। दबने से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें.. मेयर बोलीं- बैरिकेड्स नही लगाए, ये लापरवाही घटना के बाद मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने बयान जारी किया। अथॉरिटी ने बयान में कहा कि बीएमसी और डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटीज के साथ मिलकर राहत कार्य और साइट को सुरक्षित करने का काम चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम रामधन यादव है। घायलों में राजकुमार इंद्रजीत यादव (45), महेंद्र प्रताप यादव (52) और दीपा रुहिया (40) शामिल हैं। जिसमें राजकुमार की हालत गंभीर है और वो आईसीयू में भर्ती हैं। घटना को लेकर मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा कि ब्रिज का स्लैब एक दिन पहले ही बना था। लापरवाही के चलते बैरिकेड्स लगाकर उसे बंद नहीं किया गया। वहीं मुलुंड के MLA मिहिर कोटेचा ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होगा या नहीं- आदित्य ठाकरे घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- पिछले साल मेट्रो लाइन 3 के उद्घाटन के तुरंत बाद बाढ़ आ गई थी और अब दीवार गिर गई। ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा या नहीं। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… जबलपुर में निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरी:एक की मौत, दो मजदूरों के हाथ-पैर टूटे; निर्माण कार्य रोका गया जबलपुर के ललपुर–न्यू भेड़ाघाट क्षेत्र में एनएचआई द्वारा निर्माणाधीन पुल पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। पिलर की सेंट्रिंग असंतुलित होकर गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर मुर्सलेम एस (35) की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bangladesh में बीजेपी की जीत ने चौंकाया, 6 सीटों पर खिला 'कमल', 'हाथ' का हुआ सूपड़ा साफ
    Next Article
    'हम संबंध सुधारने को तैयार, लेकिन...', भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर बोले तारिक रहमान के सलाहकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment