Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई की सोसायटी में बकरे लाने पर विवाद से तनाव:दो पक्षों में मारपीट, चाकू से हमले का आरोप, इलाके में पुलिस बल तैनात

    6 hours ago

    2

    0

    मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी के सृष्टि कॉम्प्लेक्स में ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को मंगलवार को कैंपस से बाहर ले जाया गया। यहां बकरों की कुर्बानी के लिए रविवार को बनाया गया शेड हिंदू पक्ष की शिकायत पर सोमवार को नगर निगम ने हटा दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने दोबारा शेड बनाना शुरू कर दिया था। हिंदू पक्ष ने इसका विरोध किया।दोपहर को मामला तब और बिगड़ गया जब विरोध कर रहे लोग सोसायटी के गेट पर जमा हो गए, नारे लगाए, हनुमान चालीसा पढ़ी और कॉम्प्लेक्स के अंदर एक सुअर लाने की कोशिश की। विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। सोसायटी में बकरे होने की खबर मिलते ही मंगलवार को हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंचकर विरोध करने लगे। इसके बाद बकरों को बाहर ले जाया गया। इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है और लोगों से शांति से त्योहार मनाने की अपील की गई है। घटना के फोटो: VHP कार्यकर्ता ने चाकू से हमले का आरोप लगाया इसी बीच, विश्व हिंदू परिषद के समन्वयक हर्ष सिंह ने दावा किया कि विवाद के दौरान उन पर चाकू से हमला हुआ। हर्ष सिंह ने ANI से कहा, “कल रात करीब 8 बजे पूनम क्लस्टर सोसायटी में 40 से 50 से ज्यादा बकरे लाए गए थे। इससे कई समस्याएं पैदा हुईं, यहां तक कि वरिष्ठ नागरिकों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने भी इसकी अनुमति नहीं दी थी। बकरे यहां अवैध तरीके से लाए गए थे। हम सोसायटी के लोगों के साथ इसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। कुछ देर बाद एक व्यक्ति आया और उसने चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। इससे मेरे हाथ पर कट लगा। उन्होंने कहा, “हम पुलिस स्टेशन गए और FIR दर्ज कराई, लेकिन उसमें हत्या के प्रयास की धारा शामिल नहीं की गई। हमारी मुख्य मांग है कि आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया जाए।” पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। सोमैया का आरोप-डर का माहौल बनाने की कोशिश इस मामले पर BJP नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि हिंदू बहुल इलाकों में डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बकरों को हटाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई कर रहा है। धार्मिक गतिविधियां तय स्थानों पर ही होनी चाहिए। सोमैया ने पत्रकारों से कहा, “कुछ मुस्लिम नेता यहां ‘नया पाकिस्तान’ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। तीन हफ्ते पहले भी, नया नगर की एक बस्ती में इसी तरह एक चौकीदार को मारने की कोशिश की गई थी। हम हिंदू इलाकों में जबरदस्ती घुसना, वहां बकरे काटना और हिंदू शाकाहारी और जैन परिवारों में डर पैदा करना कभी स्वीकार नहीं करेंगे। मुंबई नगर निगम की जिम्मेदारी है कि कुर्बानी के लिए तय बाजार और उचित व्यवस्था की जाए। हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, रिहायशी सोसायटियों या खुले सार्वजनिक स्थानों पर बकरों की कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। बकरे यहां जानबूझकर डर का माहौल बनाने के लिए लाए गए थे। पुलिस ने अब शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। शिवसेना MLA और मंत्री प्रताप सरनाइक ने अशांति के लिए बाहरी लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया। सरनाइक ने मीडिया से कहा, “सभी समुदायों के लोग सदियों से यहां शांति से रह रहे हैं। बाहरी लोग ऐसे त्योहारों के मौकों पर आकर माहौल खराब कर देते हैं।” --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: जनसंख्या में जहां अचानक बदलाव आया, वहां की जांच होगी:केंद्र सरकार ने कमेटी बनाई; गृह मंत्री शाह बोले– घुसपैठ देश के लिए बड़ी चुनौती केंद्र सरकार ने देश की आबादी में हो रहे असामान्य बदलाव की स्टडी के हाई-लेवल कमिटी का गठन किया है। जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (रिटा) को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पोस्ट में कहा- यह कमिटी अवैध घुसपैठ और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे जनसंख्या में बदलाव का आकलन करेगी। साथ ही धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य बदलाव के पैटर्न की स्टडी करके समाधान भी पेश करेगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात में 5 शावकों समेत 8 शेरों की मौत:बेबेसिया वायरस संक्रमण का अंदेशा, इसी से 2018 में 11 शेरों की मौत हुई थी
    Next Article
    पन्ना में खुदाई के दौरान कुआं धंसा, 5 की मौत:परिजन बोले- 3 घंटे में भी नहीं पहुंची प्रशासनिक टीम, रेस्क्यू में देरी से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment