Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 मौतें:5 घायलों में 2 बच्चियां; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाने के दौरान हादसा

    1 day ago

    1

    0

    मुंबई के भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात गणेश प्रतिमा को पंडाल तक ले जाते समय बड़ा हादसा हो गया। करीब 22 फीट ऊंची ‘भुलेश्वराचा राजा’ की प्रतिमा अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब 10 बजे जय अंबे चौक पर हुआ। घटना के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में 5 और 7 साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं। 4 विजुअल में पूरी घटना देखिए… मरने वाले दोनों पुरुष, घायलों की पहचान हुई हादसे में 33 साल के संकेत नेवशे और 30 साल के बृजेश हेमंत जोशी की मौत हुई है। घायलों की पहचान वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत स्थिर है। मूर्ति गिरने के पीछे 2 दावे दावा 1: नट-बोल्ट में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है कि 22 फीट ऊंची मूर्ति को फैक्ट्री से बाहर ले जाने से पहले नट-बोल्ट में कुछ तकनीकी कमी सामने आई थी। दावा है कि मूर्ति को रिपेयर करने के बाद तुरंत वहां से ले जाया गया था। दावा 2: गड्ढे से ट्रॉली का बैलेंस बिगड़ा एक अन्य दावे के मुताबिक, मंडप के पास पहुंचते समय मूर्ति को ले जा रही ट्रॉली का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे ट्रॉली का बैलेंस बिगड़ा और मूर्ति आगे की ओर गिर गई। हालांकि, मूर्ति गिरने की असली वजह को लेकर इन दोनों दावों की पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आगमन समारोह के दौरान हादसा, इसमें जुलूस की परंपरा मुंबई में यह हादसा आगमन समारोह के दौरान हुआ। मुंबई में घरों और पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। प्रतिमा स्थापना से पहले कई मंडल आगमन समारोह के दौरान जुलूस निकालते हैं। मुंबई में हर साल इन आगमन जुलूसों में ढोल-ताशे, संगीत और सजावट के साथ गणेश प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाया जाता है, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। मुंबई में 10 हजार से ज्यादा गणेश पंडाल महाराष्ट्र में इस साल गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। मुंबई में करीब 10,600 सार्वजनिक गणेश मंडल हैं, लेकिन करीब 2,500 मंडलों ने 10 दिन के उत्सव के लिए अनुमति ली है। पूरे महाराष्ट्र में करीब 28 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित होने का अनुमान है। मुंबई में पंडाल की अनुमति के लिए ऑनलाइन सिंगल-विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। इसमें BMC के साथ स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की NOC भी ऑनलाइन मिल सकेगी। आवेदन 13 सितंबर तक किए जा सकते हैं। इस साल मुंबई के बड़े मंडलों ने अलग-अलग थीम की तैयारी की है। अंधेरीचा राजा में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति, जबकि कुछ पंडालों ने सुपरहीरो जैसी थीम चुनी है। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… आईफोन के लिए 300 फीट ऊंची पहाड़ी से कूदा बेटा:बचाने में पिता भी गिरे, सदमे में मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगाई, छत्रपति संभाजीनगर का मामला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में iPhone को लेकर हुए तनाव में पूरा परिवार खत्म हो गया। 300 फीट ऊंचे खवड्या पहाड़ से कूदकर पहले बेटे ने सुसाइड किया। उसे बचाने के लिए आगे बढ़े पिता भी नीचे गिर गए। पति और बेटे की मौत के सदमे में महिला ने भी पहाड़ से छलांग लगा दी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमपी में 6 महीने पुरानी सड़क बही, पुल डूबा:यूपी के 19 जिलों में बाढ़, वाराणसी की कॉलोनियां जलमग्न; उत्तरकाशी में हाईवे बंद, घरों में घुसा पानी
    Next Article
    केंद्र में खाली पद 10 साल में दोगुने:4.2 लाख से बढ़कर 8.24 लाख हुए; सरकारी कंपनियों में 49% कर्मचारी ठेके पर, पहले 19% थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment