Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई में साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान स्पॉट हुए:लुक देखकर लोग बोले- ये 90s के सलमान खान जैसे

    5 hours ago

    2

    0

    मुंबई में हाल ही में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान नाडियाडवाला स्पॉट हुए, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूफयान के लुक्स, फिजीक और स्टाइल को देखकर लोगों ने उनकी तुलना 90 के दशक के सलमान खान से करनी शुरू कर दी। सूफयान ने नीले रंग की टाइट फिटिंग टी-शर्ट, जीन्स और कानों में बालियां पहनी थीं। वीडियो सामने आते ही सूफयान के लुक को लेकर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो सलमान खान के यंगर वर्जन लग रहे हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये तो 90s का सलमान खान है।’ हालांकि, कुछ लोगों ने सूफयान की शक्ल उनके पिता साजिद नाडियाडवाला से मिलती-जुलती भी बताई। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना एक्टर विजय वर्मा और हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड से भी की। साजिद नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं सूफयान सूफयान, साजिद नाडियाडवाला और उनकी पत्नी वर्धा नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं। उनका एक बड़ा बेटा भी है, जिसका नाम सुभान नाडियाडवाला है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सुभान जल्द ही एक्टर के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं। उन्होंने मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का नाम 'ऐसी दीवानगी' बताया जा रहा है, जिसे शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे।फिलहाल, सूफयान के डेब्यू के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ भी काम किया है। सलमान की 'जीत', 'जुड़वा', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'मुझसे शादी करोगी' और 'किक' जैसी कई फिल्में साजिद ने प्रोड्यूस की हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कबूतर पालने का शौक पड़ा भारी:ऑनलाइन मंगाए थे कबूतर, साइबर ठगों ने 10,000 रुपए का किया फ्रॉड
    Next Article
    IPL- चेन्नई के खिलाफ गुजरात ने पहले गेंदबाजी चुनी:CSK ने पिछले 4 में से 3 मैच जीते, महेंद्र सिंह धोनी फिर नहीं खेल रहे

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment