Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- चेन्नई के खिलाफ गुजरात ने पहले गेंदबाजी चुनी:CSK ने पिछले 4 में से 3 मैच जीते, महेंद्र सिंह धोनी फिर नहीं खेल रहे

    14 hours ago

    2

    0

    गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। CSK के महेंद्र सिंह धोनी इस मैच से भी बाहर हैं। वे अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। चेन्नई ने पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं। टीम पॉइंट्स टेबल पांचवें स्थान पर हैं। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (-0.790) कमजोर है और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयरः सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष और मैथ्यू शॉर्ट। गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट प्लेयरः राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई में साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान स्पॉट हुए:लुक देखकर लोग बोले- ये 90s के सलमान खान जैसे
    Next Article
    'टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया', बनगांव में पीएम मोदी ने ममता पर साधा निशाना

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment