Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल का पासवर्ड न बताने पर बडे़ भाई की हत्या:आगरा में छोटे भाई ने पीट-पीटकर मारा डाला, बचाने आई मां को भी धक्का दिया

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना कोतवाली के टीला माईथान पर संपत्ति बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बडे़ भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटे को बचाने आई मां को भी हत्यारे भाई ने धक्का दे दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आए। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को हॉस्पिटल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीला माईथान की रहने वाली पूनम शर्मा ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। शुक्रवार रात को बड़ा बेटा गौरव और सबसे छोटा बेटा आकाश घर पर थे। आकाश सात महीने पहले काम छोड़कर मुंबई से आ गया था। इसके बाद वो शादी-पार्टी में फोटोग्राफी का काम कर रहा था। उस पर पैसों की तंगी रहती है। इसको लेकर वो अक्सर घर में रुपए मांगता था। वो मकान का बंटवारा करने के लिए भी हंगामा करता था। रात को भी बंटवारे को लेकर झगड़ा कर रहा था। बडे़ भाई गौरव ने उसका विरोध किया। इस पर आकाश अपने भाई से भिड़ गया। उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे जमीन पर गिरा लिया। पेट में लात घूसे मारे। एलईडी उठाकर सिर पर मार दी। शोर सुनकर दूसरे कमरे से मां पूनम आई। उसने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो आकाश ने उसे भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। मोबाइल का पासवर्ड न बताने पर मारा मां ने बताया कि विवाद के चलते आकाश ने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया। जब विवाद हुआ तो आकाश ने गौरव से जीजा को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। गौरव के मोबाइल में पासवर्ड लॉक था। आकाश ने पासवर्ड पूछा, गौरव ने नहीं बताया इससे आकाश और आग बबूला हो गया। सांस चल रही है हॉस्पिटल ले जाओ पूनम ने बताया कि जब गौरव मरणासन्न हो गया तो आकाश ने कहाकि अभी उसकी सांस चल रही हैं, उसको हॉस्पिटल ले जाओ। इसके बाद मां ने शोर मचाया। आस पड़ोस के लोग आए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आए दिन करता था विवाद मां का कहना है कि आकाश के पिता की 5 महीने पहले ही मौत हुई है। इसके बाद से बेटा संपत्ति बंटवारे के लिए आए दिन हंगामा करता था। बड़ा बेटे गौरव ड्राइवर था। उसकी शादी के लिए लड़की देख रही थी। मगर, भाई ने ही उसे मार डाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध खनन के दौरान मजदूर टीले में दबा, मौत:हमीरपुर में मौरंग का टीला अचानक ढहा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment