Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध खनन के दौरान मजदूर टीले में दबा, मौत:हमीरपुर में मौरंग का टीला अचानक ढहा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    5 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर ज़िले के ललपुरा थाना क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन के दौरान हुए हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मजदूर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह जब परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। मामला ललपुरा थाना क्षेत्र के सहुरापुर गांव का है। यहां रहने वाला 40 वर्षीय रंजीत निषाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार शाम सहुरापुर गांव के पास बेतवा नदी में अवैध रूप से मौरंग खनन किया जा रहा था। रंजीत भी मजदूर के रूप में वहां काम कर रहा था। इसी दौरान मौरंग का टीला अचानक ढह गया, जिससे वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान फावड़ा रंजीत के गुप्तांग में लग गया था, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। साथी मजदूर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे देर रात कानपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के करीब दो बजे कानपुर में इलाज के दौरान रंजीत की मौत हो गई। सुबह परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो घर में मातम छा गया। हादसे के बाद अवैध रूप से खनन कराने वाले लोग मामले को दबाने की कोशिश में जुटे बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल और पूछताछ कर रही है। मृतक रंजीत निषाद अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गया है। परिवार के सामने अब भरण-पोषण का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर ने इस्तीफा दिया:डॉ. रचना चौरसिया ने एक महीने की सैलरी जमा कर पद छोड़ा, कारण व्यक्तिगत बताया
    Next Article
    मोबाइल का पासवर्ड न बताने पर बडे़ भाई की हत्या:आगरा में छोटे भाई ने पीट-पीटकर मारा डाला, बचाने आई मां को भी धक्का दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment