Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल लूट मामले में दोषी को चार साल की सजा:इटावा कोर्ट ने साढ़े तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

    4 hours ago

    1

    0

    इटावा। करीब चार साल पुराने मोबाइल लूट के एक मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए चार साल की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर साढ़े तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम अशोक कुमार दुबे की अदालत ने सुनाया। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। मोबाइल लूट की घटना घटना 14 जुलाई 2021 की बताई गई है। सुरभि नाम की एक छात्रा चौगुर्जी इलाके से कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रही थी। जब वह मुलायम सिंह की काठी के सामने पहुंची, तभी बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसके पास से मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। छानबीन के दौरान इस घटना में पुष्कर तोमर उर्फ बेटू पुत्र ज्ञान सिंह निवासी यासी नगर थाना बसरेहर का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया। साक्ष्यों के आधार पर सुनाई सजा मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र की अदालत में हुई। इस दौरान सरकार की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कौशलेंद सिंह तोमर ने पैरवी की। अदालत में पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने पुष्कर तोमर को दोषी करार दिया और उसे चार साल के कारावास तथा साढ़े तीन हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया। जुर्माना जमा न करने पर अतिरिक्त 15 दिन की सजा भी भुगतनी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म-पॉक्सो एक्ट में आरोपी को 25 साल की सजा:इटावा कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    मुरादाबाद से रेस्क्यू तेंदुआ शावक की इटावा सफारी में मौत:मां से मिलाने के प्रयास रहे नाकाम, शेरनी नीरजा के चारों शावक स्वस्थ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment