Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल देखने से बच्चों में हो रही भेंगेपन की समस्या:KGMU एक्सपर्ट बोले- स्क्रीन टाइम घटाना होगा, छोटे बच्चों को नहीं देना मोबाइल

    5 hours ago

    1

    0

    कोरोना महामारी के बाद बच्चों में भेंगेपन की समस्या बढ़ती नजर आ रही है। इस समय हर OPD में दो बच्चे इस समस्या के साथ आते हैं। समस्या ज्यादा बढ़ने पर सर्जरी ही इसका एकमात्र उपाय है। इसकी वजह बच्चों में स्क्रीन टाइम का बढ़ना है। खेलकूद और बाहरी गतिविधियों की जगह अब मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर ने ले ली है। ये कहना हैं KGMU के नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल का। शनिवार को विभाग में आयोजित CME के दौरान उन्होंने कि मोबाइल फोन ज्यादा देखने की वजह से बच्चों में भेंगापन (आंखों का टेढ़ापन) की समस्या हो रही है। डॉ. अग्रवाल शनिवार को विभाग में आयोजित सीएमई में बोल रहे थे। मांसपेशियों पर बढ़ रहा दबाव KGMU के नेत्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अपजित कौर ने बताया कि लगातार स्क्रीन को देखने से आंखों की मांसपेशियों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। इससे आंखों की फोकस करने की क्षमता प्रभावित होती है और धीरे-धीरे आंखें टेढ़ी होने लगती हैं, जिसे भेंगापन कहा जाता है। यह स्थिति बच्चों के आत्मविश्वास और सामाजिक मेलजोल पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने बताया कि तीन साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने की सिफारिश की गई है। पेरेंट्स को रहना होगा अवेयर नेत्र विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता सिंह ने इस समस्या के समाधान के लिए माता-पिता को जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्क्रीन टाइम सीमित करना चाहिए और उन्हें बाहरी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। डॉ. लतिका टंडन ने बताया कि यदि भेंगापन के लक्षण जल्दी पहचान लिए जाएं, तो उचित उपचार से इसे ठीक किया जा सकता है। इसमें चश्मे का प्रयोग, आंखों के व्यायाम और कुछ मामलों में सर्जरी भी शामिल हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला:गोंडा में चेहरे-हाथ को बुरी तरह काटा, पैर हिलते-हिलते दम निकला
    Next Article
    अखिलेश यादव बोले लाल-इमली शुरू कराएंगे:कर्मचारी ने कहा- 10 महीने से सैलरी नहीं मिली; 2024 में CM योगी ने भी किया था वादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment